16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल4 मिनट में बता दिया 18 साल के कार्यकाल का हिसाब, सीएम...

4 मिनट में बता दिया 18 साल के कार्यकाल का हिसाब, सीएम शिवराज ने कमलनाथ को दिया जबाव

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के सवाल का जबाव दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ आज कल मुझसे 18 साल का हिसाब मांगते फिर रहे हैं। चलो आज हिसाब दे ही देता हूं। अपने काम का हिसाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 2003 तक मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। यहां पर प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये थी। आज बढ़कर यह प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 40 हजार रुपये हो गई है। कांग्रेस की सरकार थी तब गड्ढे में सड़क थी। केवल 61 हजार किलो मीटर टूटी-फूटी सड़कें थीं। आज ग्रामीण इलाकों को भी मिला लिया जाए तो करीब 5 लाख 11 हजार किलो मीटर सड़कों का जाल बिछ चुका है। जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बच्चे चिमनी में पढ़ाई करते थे। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और अपने कार्यकाल का हिसाब दिया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ जी को अपने सहयोगी से भी सवाल करना चाहिए।

कृषि विकास दर आसमान पर पहुंची
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2003 से पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब कृषि विकास दर माइनस में रहती थी। साल 2023 में हमारी भाजपा सरकार में यह दर बढ़कर 18 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। वर्ष 2003 से पहले बजट सिर्फ 23 हजार करोड़ था, लेकिन वर्ष 2023 में बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है। सीएम ने कहा कि सिंचाई क्षमता पर बात करें तो साल 2003 में एमपी में सिर्फ साढ़े 7 लाख हेक्टेयर जमीन ही सिंचित थी। किसान परेशान थे, लेकिन अब भाजपा की सरकार में स्थिति बदल गई है। अब प्रदेश में 47 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हो रही है। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरा लक्ष्य 65 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने का है।

अब अपना हिसाब दें, हिसाब मांगने वाले
सीएम ने कहा कि साल 2003 में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब 2023 में यह संख्या 30 तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्कूल जर्जर थे, अब शानदार सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं। 18 साल का हिसाब मांगने वाले सुन लें, हमने 18 साल में मध्य प्रदेश बदला है। अब कांग्रेस को जवाब देना होगा।

कमलनाथ ने किया था सवाल
दरअसल, मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा था कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने 18 साल के कार्यकाल का जवाब देना चाहिए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...