19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज के घर पहुंची सीबीआई, 80 किलो...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज के घर पहुंची सीबीआई, 80 किलो की डमी लटकाकर किया क्राइम सीन रीक्रिएशन

Published on

भोपाल। राजधानी के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सोमवार (1 जून) को पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को लेकर उनके निवास स्थान पहुंची। यहाँ सीबीआई ने घटना की परिस्थितियों को बारीकी से समझने के लिए 80 किलो वजन की एक डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा, जिससे क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया जा सके। डमी का वजन मृतका ट्विशा के वजन से मैच करने के लिए टीम ने पहले डमी के अंदर रेत भरी और फिर उसके पैरों पर लोहे के भारी डंबल बांधे।

करीब दो घंटे तक चली इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सीबीआई यह पता लगाने में जुटी रही कि घटना के वक्त असल में क्या हुआ था और उपलब्ध तथ्य घटनास्थल की भौतिक परिस्थितियों से कितना मेल खाते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से भी टीम ने सघन पूछताछ की। सीबीआई की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पति समर्थ तत्काल शहर छोड़कर नहीं भागा था, बल्कि वह करीब तीन दिनों तक भोपाल में ही छिपा रहा।

इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां उसने करीब पांच दिन तक फरारी काटी। अब सीबीआई इस पूरी अवधि के दौरान उसकी गतिविधियों, मोबाइल संपर्क, लोकेशन, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल चैट खंगाल रही है ताकि फरारी के दौरान उसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मदद करने वाले मददगारों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, मामले में आत्महत्या और हत्या के उलझे हुए ताने-बाने को सुलझाने के लिए सीबीआई ने उस डॉक्टर को भी तलब किया है जिसने ट्विशा को गर्भपात की सलाह दी थी।

समर्थ जहां इसे गर्भपात के बाद डिप्रेशन के कारण की गई आत्महत्या बता रहा है, वहीं सीबीआई कड़ियों को जोड़ने के लिए फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (सीडीआर) का मिलान कर रही है कि शव को फंदे से किसने उतारा, उस समय घर में कौन था और अस्पताल ले जाने तक साक्ष्यों से छेड़छाड़ या मारपीट की क्या कड़ियां रहीं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...