12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालवीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को दिया झटका, विंध्य का...

वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को दिया झटका, विंध्य का कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल

Published on

रीवा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और रीवा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अभय मिश्रा के साथ उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। नीलाम मिश्रा भी सेमारिया से विधानसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। अभय मिश्रा ने 2018 में बीजेपी से बगावत की थी। 2018 में वे कांग्रेस के टिकट पर रीवा विधानसभा सीट से सीनियर बीजेपी लीडर राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

2008 में सेमरिया विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। बीजेपी ने जब के जनपद अध्यक्ष अभय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। अभय मिश्रा ने भारी वोटों से अपना पहला चुनाव जीता था। खराब छवि के कारण 2013 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था लेकिन वो अपनी जगह अपनी पत्नी नीलम मिश्रा को टिकट दिलाने में सफल हुए थे। नीलम मिश्रा ने भी अपना चुनाव जीता था।

जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं अभय मिश्रा
अभय मिश्रा रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधायक बनने से पहले वो सिरमौर जनपद पंचायत के अध्यक्ष थे। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से बगावत करते हुए अभय मिश्रा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें रीवा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। रीवा विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही सेमरिया विधानसभा सीट में वापसी की कोशिश में थे।

कांग्रेस में जाना भूल
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद अभय मिश्रा ने कहा कि भूल बस 2018 में कांग्रेस में चला गया था। कांग्रेस का उद्देश्य सेवा नहीं है। कांग्रेस में रहने वाले को पहले पार्टी के अंदर लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जानते हुए की सेमरिया से कांग्रेस ने मुझे टिकट दे दिया है, लेकिन मन की शांति के लिए बीजेपी में आया हूं। उन्होंने दावा किया कि रीवा जिले में एक भी कांग्रेस को सीट नहीं मिलेगी।

कमलनाथ से की थी मुलाकात
बीजेपी में शामिल होने से पहले अभय मिश्रा ने कमलनाथ से मुलाकात की थी। अभय मिश्रा लंबे समय से विंध्य कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल भैया के संपर्क में थे। अजय सिंह ने ही अभय की मुलाकात कमलनाथ से कराई थी। अभय मिश्रा के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये माना जा रहा है कि वो सेमारिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी के मौजूदा विधायक केपी त्रिपाठी को लेकर संगठन के पास कई निगेटिव रिपोर्ट भी गई हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...