10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालजबलपुर एयरपोर्ट पर GPS सिस्टम के साथ क्या कर रही थी अमेरिकी...

जबलपुर एयरपोर्ट पर GPS सिस्टम के साथ क्या कर रही थी अमेरिकी महिला? चौंकाने वाला खुलासा हुआ

Published on

जबलपुर

मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी नागरिक से प्रतिबंधित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर डिवाइस जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (रांझी) संतोष कुमार साहू ने बताया कि भारत में हवाई यात्रा के दौरान जीपीएस ट्रैकर डिवाइस ले जाना और उसका उपयोग करना प्रतिबंधित है।

डिवाइस को जब्त कर लिया
उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत डिवाइस जब्त कर खमरिया पुलिस को सौंप दिया है।

अमेरिका के कंसास की रहने वाली है यात्री
डुमना हवाई अड्डे के निदेशक आरआर पांडे ने बताया कि अमेरिका के कंसास की रहने वाली एंजेला के परिनार (62) जबलपुर से दिल्ली की यात्रा के दौरान जीपीएस ट्रैकर डिवाइस लेकर जा रही थीं।उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ को गुरुवार को विमान में चढ़ने से पहले नियमित जांच के दौरान महिला के हैंड बैग में यह डिवाइस मिली।

बुजुर्ग होने की वजह से रखती
अधिकारी ने बताया कि जब महिला से डिवाइस के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपनी वृद्धावस्था के कारण अपने परिवार के साथ अपनी लोकेशन साझा करने के लिए यात्रा के दौरान इसे अपने साथ रखती है।उन्होंने बताया कि जब्ती के बाद यात्री को विमान में चढ़ने की अनुमति दे दी गई। भारत आने वाले या भारत से होकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए सैटेलाइट फोन और सैटेलाइट-सक्षम जीपीएस डिवाइस रखना प्रतिबंधित है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...