10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP में BJP के लिए लोकसभा की 'आंधी' विधानसभा में क्यों थम...

MP में BJP के लिए लोकसभा की ‘आंधी’ विधानसभा में क्यों थम जाती है? गिरते वोट शेयर का विश्लेषण

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव की आगे की कहानी तय करेंगे। भाजपा को इस राज्य को बनाए रखने के लिए कड़ी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा, जहां वह लगभग 20 वर्षों से सत्ता में है।राज्य में चुनावी विश्लेषण से पता चलता है कि भाजपा के लिए चुनौती के केंद्र में 1980 के बाद से विधानसभा चुनावों में उसका उतार-चढ़ाव वाला वोट शेयर है, जो बढ़ नहीं रहा है, जबकि लोकसभा चुनावों में वोट शेयर 1984 के बाद से लगातार बढ़ रहा है।

लोकसभा चुनाव के वोट शेयर में हालिया उछाल नरेंद्र मोदी के कारण होने की संभावना है, जबकि लगभग दो दशकों के लगातार शासन के बाद मतदाताओं की रूझान कम होना भी एक बाधा है। साल (दिसंबर 2018 से मार्च 2020) को छोड़कर, पार्टी दिसंबर 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2008 से सत्ता में हैं।

भाजपा मप्र में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती को जिस गंभीरता से ले रही है, वह इस सप्ताह के शुरू में उन 39 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के निर्णय को दिखाता है। जहां उसे लगता है कि वह कमजोर स्थिति में हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर जीत को हासिल कर सकें।

पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में खंडित जनादेश आया। 230 सदस्यीय सदन में 109 सीटों के साथ भाजपा बहुमत के आंकड़े 116 से पीछे रह गई। कांग्रेस ने अपने 114 विधायकों और निर्दलियों के समर्थन के साथ सरकार बनाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सीएम पद संभाला, लेकिन यह सरकार अल्पकालिक थी, केवल 15 महीने तक चली और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ 21 विधायकों बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान सूबे के सीएम बने।

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
ऐसे में बीजेपी शासित सूबे मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए क्या चुनौतियां हैं। जहां वो कमोबेश दो दशकों से निर्बाध रूप से चल रही है? आइए आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।1980 में अपनी स्थापना के बाद से भाजपा ने मध्य प्रदेश में नौ विधानसभा चुनाव लड़े हैं (पांच अविभाजित मध्य प्रदेश में और चार 2000 में राज्य के विभाजन के बाद)। इसमें से बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1990 में था, जब उसने 312 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से 220 पर जीत हासिल की। जिसका वोट शेयर 46.5% रहा।सीटों के मामले में इसका सबसे खराब प्रदर्शन 2018 में था, लेकिन वोट शेयर 41.33% रहा। 2013 में यह 45.19% था,जबकि 2020 में कमल नाथ की सरकार गिरने के बाद भाजपा सत्ता में लौटने में कामयाब रही, लेकिन 2018 के आंकड़े सवाल खड़े करते हैं।

1980 से 2018 के बीच एमपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी के वोट शेयर के विश्लेषण से पता चलता है कि पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहां उसका वोट शेयर 31.38% से 46.5% के बीच रहा है।लोकसभा चुनावों में यह एक पूरी तरह से अलग कहानी है. जहां पार्टी का वोट शेयर 1984 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। 1990 के दशक के मध्य से वोट शेयर के विश्लेषण से एक अलग प्रवृत्ति उभरती है, जो बताती है कि मध्य प्रदेश में भाजपा को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में अधिक वोट शेयर मिलता रहा है।

उदाहरण के तौर पर राज्य में बीजेपी के वोट शेयर पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि 1993 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 38.82% वोट मिले थे। 1996 में अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी को राज्य में 41.32% वोट मिले। 2018 के विधानसभा चुनावों में 41.33% वोट शेयर के बाद पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपना ग्राफ ऊंचा किया और कुछ ही महीनों बाद वोट शेयर बढ़कर 58.23% हो गया।यह 2014 के 54.76% वोट शेयर से भी अधिक था। भाजपा ने 2019 में 2.14 करोड़ वोट हासिल किए, जो 2018 के विधानसभा चुनावों में उसे मिले कुल वोटों – 1.56 करोड़ से अधिक था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...