18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालक्यों होल्ड हो गई बीजेपी में पूर्व सीएम के बेटे की एंट्री?...

क्यों होल्ड हो गई बीजेपी में पूर्व सीएम के बेटे की एंट्री? मंच भी तैयार था, नेता पहुंचे फिर भी टल गई ज्वाइनिंग

Published on

भोपाल

मंच तैयार था और 11.30 बजे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को बीजेपी कार्यालय पहुंचना था। कांग्रेस छोड़कर उन्हें बीजेपी की सदस्यता लेनी थी लेकिन घर वापसी होल्ड हो गई। दीपक जोशी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह बीजेपी से तीन बार विधायक रहे और शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री भी थे। सूत्रों का कहना है कि दीपक जोशी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई जिस कारण से उनकी सदस्यता को होल्ड कर दिया गया।

वहीं, सोमवार को पन्ना के गुनौर विधानसभा सीट से विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने भाजपा की सदस्यता ली। दीपक जोशी को भी इन नेताओं के साथ ही सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन संगठन में इनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई जिस कारण से इन्हें बीजेपी की सदस्यता नहीं दिलाई गई।

क्यों होल्ड हुई दीपक जोशी की घर वापसी
जानकारी के अनुसार, दीपक जोशी, कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीजेपी के खिलाफ लगातार हमलावर रहे। उन्होंने पीएम मोदी पर भी टिप्पणी की थी। उनके बयानों के कारण दीपक जोशी की बीजेपी में एंट्री होल्ड हो गई। दीपक जोशी के पिता एमपी बीजेपी के सीनियर नेता थे। वह मध्य प्रदेश के सीएम भी रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने अपने पिता कैलाश जोशी के स्मारक की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ दी थी।

कांग्रेस के टिकट पर वह चुनाव भी लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपक जोशी और बीजेपी के कई नेताओं के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। इसके बाद सोमवार को डेट फाइनल हुई थी लेकिन अब होल्ड कर दिया गया है। दीपक जोशी के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने कहा कि वह तो वहीं के हैं।

पिता की तस्वीर लेकर कांग्रेस में शामिल हुए थे
दीपक जोशी अपने पिता की तस्वीर लेकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। दीपक जोशी को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह बीजेपी पर हमलावर थे। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी में उन नेताओं की एंट्री पर विचार किया जाएगा जो संगठन और पीएम मोदी पर हमलावर होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...