19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालक्या संघ के मान मनौव्वल के बाद भी गुना में भितरघात से...

क्या संघ के मान मनौव्वल के बाद भी गुना में भितरघात से बच जाएंगे सिंधिया?

Published on

गुना

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के टिकट कट गए हैं। गुना ने बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। केपी यादव के टिकट कटने के बाद सिंधिया पर भीतरघात का संकट नजर आ रहा था लेकिन केपी यादव ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी में क्राफ्ट हैण्‍डलूम टूरिज्‍म विलेज का लोकार्पण कार्यक्रम था, जिसमे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सांसद डॉक्टर केपी यादव के छोटे भाई अजय पाल सिंह ने स्वागत बैनर लगाए थे, जिसमें अजय पाल सिंह ने अपने बड़े भाई और मौजूदा सांसद डॉक्टर के पी यादव का फोटो नहीं लगाया था।

सूत्रों के अनुसार केपी यादव का टिकट कटने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। वहीं कांग्रेस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को केपी यादव ही चुनाव हरा सकते हैं। उन्होंने केपी यादव को योद्धा बताया था। इन सब बयाने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी केपी यादव भीतरघात कर सकते हैं लेकिन केपी यादव ने कहा है कि वे पार्टी के साथ हैं। वे बीजेपी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

बता दें कि केपी यादव के सगे भाई अजय पाल सिंह यादव ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से भाजपा में आए हैं। सिंधिया के पहुंचते ही वे उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...