12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालविपक्ष का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने बता दिया डेढ़ साल...

विपक्ष का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने बता दिया डेढ़ साल बाद का प्लान, MP चुनाव के लिए खेल गए पांच बड़े दांव!

Published on

सागर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पीएम मोदी सागर पहुंचे। यहां उन्होंने संत रविदास स्मारक के निर्माण की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने चुनावी साल में दलित और आदिवासी वोट को बीजेपी के पाले में लाने की कोशिश की। सागर की रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलने से ज्यादा उन मुद्दों पर फोकस किया जो दलित और आदिवासी वोटर्स के लिए मायने रखते हैं। इसके साथ-साथ ही पीएम मोदी ने सागर में अपने तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने की भी बात कह दी। इस दौरान लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

हमारी सरकार दलितों के साथ खड़ी है
सागर जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया। पीएम मे कहा कि पिछली सरकारें चुनाव के हिसाब से योजनाएं बनाती थीं। लेकिन हमारी सरकार का मकसद है कि हम महिला, दलित और आदिवासी के साथ हर समय खड़े रहे। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार दलित, वंचित और आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाकर, सम्मान दिला रही है।

फ्री राशन का किया जिक्र
चुनावी साल में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधने की जगह केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर फोकस किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में पूरी दुनिया की व्यवस्थाएं ठप्प पड़ गईं, भारत के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए हर कोई आशंका जता रहा था, कहा जा रहा था कि समाज का ये तबका कैसे रह पाएगा। तब मैंने तय किया चाहे जो हो जाए मैं मेरे गरीब भाई-बहनों को खाली पेट सोने नहीं दूंगा। हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरु की और देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न देकर जनकल्याण का काम किया।

योजनाओं के सहारे साधने की कोशिश
पीएम मोदी ने कहा कि हमने आदिवासियों के बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई, पोषण की व्यवस्था और बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि की योजना शुरु की। युवा आत्मनिर्भर बनें इसलिए मुद्रा लोन योजना शुरु की गई है। मुद्रा योजना में सर्वाधिक लाभार्थी SC-ST समाज के हैं। हर गरीब के सिर पर छत हो इसलिए प्रधानमंत्री आवास दिये जा रहे हैं। एससी-एसटी समाज के लोग आज अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं, आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

टीकाकरण पर फोकस
पीएम मोदी ने सागर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- साथियों, आज हम देश के 7 करोड़ भाई-बहनों को स्किल सेल से मुक्ति के लिए अभियान चला रहे हैं। देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए काम हो रहा है। इन बीमारियों से सबसे ज्यादा दलित, वंचित और गरीब परिवार शिकार होते थे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि एक से एक महान विभूतियां समाज के इन्हीं वर्गों से निकलकर आई हैं। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में असाधरण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही पीएम ने बताया कि देशभर में किस तरह से महान लोगों का नामकरण किया जा रहा है।

सागर आने का फिर दिया भरोसा
पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा कि आज संत रविदास स्मारक के निर्माण की आधारशिला रखी गई है। एक-डेढ़ साल में यह स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इसका लोकार्पण करने आऊंगा। पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास मुझे ऐसा करने का मौका देने ही वाले हैं। पीएम मोदी ने बिना विपक्ष का नाम लिए यह बताने की कोशिश की 2024 के चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...