7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedजापान कभी था आर्थिक महाशक्ति, कैलिफार्निया से पिछड़ा ही, भारत से भी...

जापान कभी था आर्थिक महाशक्ति, कैलिफार्निया से पिछड़ा ही, भारत से भी पिछड़ने वाला है

Published on

नई दिल्ली

यह बात सन 2004 की है। उस समय दुनिया की आर्थिक महाशक्ति जापान के मुकाबले अमेरिकी स्टेट कैलिफोर्निया की जीडीपी (GDP) दुनिया महज एक तिहाई थी। दो दशक बाद, अब स्थिति यह है कि कैलिफ़ोर्निया ने जापान को पछाड़ दिया। अब वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। यह तो सिर्फ झांकी है। जापान को असली झटका तो इस साल के अंत में मिलेगा, जबकि भारत भी जापान से आगे बढ़ जाएगा। ऐसा अनुमान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने जताया है।

जापान को पछाड़ा कैलिफोर्निया ने
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड और यू.एस. ब्यूरो ऑफ़ इकोनॉमिक एनालिसिस के आंकड़ों से पता चला है कि कैलिफ़ोर्निया का नॉमिनल GDP 4.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। गार्डियन के अनुसार, इसने जापान के 4.02 ट्रिलियन डॉलर के नॉमिनल GDP को पीछे छोड़ दिया है। अब यह राज्य USA (29.18 ट्रिलियन डॉलर), चीन (18.74 ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (4.65 ट्रिलियन डॉलर) के बाद चौथे स्थान पर है।

क्यों आगे बढ़ा कैलिफोर्निया
अमेरिकी स्टेट कैलिफ़ोर्निया वहां के मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट का मुख्य केंद्र है। गार्डियन के अनुसार, यह देश का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक भी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह राज्य अमेरिका का टेक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का कैपिटल भी है। कुल मिला कर कहें कि कैलिफ़ोर्निया अमेरिका के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देता है। न्यूज़ॉम के कार्यालय से गार्डियन को दिए गए एक बयान के अनुसार, यह संघीय सरकार को जितना पैसा भेजता है, उससे 83 बिलियन डॉलर अधिक प्राप्त करता है।

अमेरिका, चीन, जर्मनी से भी ज्यादा है विकास दर
कैलिफ़ोर्निया की जीपीडी यों ही नहीं बढ़ रही है। वहां की अर्थव्यवस्था दुनिया के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों से आगे निकल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में इसकी विकास दर 6% रही, जो अमेरिका की 5.3%, चीन की 2.6% और जर्मनी की 2.9% से काफी आगे है। इस शानदार उछाल ने अब कैलिफ़ोर्निया को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने सिर्फ छह साल पहले यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया था।

क्या होती है जीडीपी
किसी देश के GDP का मतलब है उस देश का सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)। यानी एक साल में देश में बनने वाले सभी सामानों और सेवाओं का कुल मूल्य कितना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...