17.2 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeधर्मभगवान राम के छोटे बेटे ने करवाया था सरयू नदी पर नागेश्वरनाथ...

भगवान राम के छोटे बेटे ने करवाया था सरयू नदी पर नागेश्वरनाथ मंदिर का निर्माण, ऐसी है मंदिर की मान्यता

Published on

नागेश्वर नाथ मंदिर:

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। भगवान राम के लिए देशभर से अनोखे उपहार भी भेजे रहे हैं। मंदिरों की नगरी अयोध्या में हर मंदिर की स्थापना की अपनी अलग कथा है। पूजा से लेकर यहां होने वाले आयोजन विशेष हैं। ऐसा ही एक मंदिर राम की पैड़ी पर स्थित है, नागेश्वरनाथ मंदिर। इसकी स्थापना प्रभु श्रीराम के पुत्र कुश ने करवाई थी। आइए जानते हैं इस मंदिर की खास बातें…

अधूरे माने जाते हैं राम के दर्शन
राम की पैड़ी का संबंध भगवान शिव से है। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर का निर्माण भगवान राम के छोटे पुत्र कुश ने करवाया था। यहां विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। सावन और शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में काफी भीड़ होती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसके अलावा अयोध्या में मंदिरों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी इस मंदिर में जाते हैं। मान्यता कि इस मंदिर में गए बिना अयोध्या में श्रीराम के दर्शन अधूरे रह जाते हैं।

मंदिर को लेकर पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यता है कि एक बार भगवान राम के पुत्र कुश सरयू में स्नान कर रहे थे। उस वक्त उनकी बांह से कड़ा निकलकर सरयू में गिर गया। कुश ने उसे खूब तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। वह कड़ा सरयू में ही रहने वाले नागराज कुमुद को मिल गया, जिसे उन्होंने अपनी बेटी को दे दिया। जब कुश को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कुमुद से अपना कड़ा मांगा, लेकिन नागराज ने वह कड़ा देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया और कहा कि बेटी को दिया गया उपहार वापस नहीं लिया जाता है। इस तर्क पर क्रोध से तिलमिलाए कुश ने धनुष उठा लिया और पृथ्वी से संपूर्ण नाग जाति का संहार करने के लिए आगे बढ़ गए। तब कुमुद ने भगवान शिव से प्रार्थना की। भगवान शिव प्रकट हुए और कुश को शांत करवाया।

कुश ने करवाया मंदिर का निर्माण
कुश को शांत तो हो गए थे लेकिन कड़े को लेकर विवाद जारी रहा। तब भगवान शिव ने एक और रास्ता अपनाया। उन्होंने कुमुद की बेटी का विवाह कुश से करवाकर इस समस्या का समाधान निकाला। कुश ने भगवान शिव से आग्रह किया कि आप अयोध्या में ही रुक जाएं और यहीं अपना वास करें। भगवान शिव राम के पुत्र की बात को टाल ना सके और वहीं रुक गए। बाद में जहां शिव प्रकट हुए थे, वहीं कुश ने नागेश्वरनाथ का मंदिर स्थापित करवा दिया।

Latest articles

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

बीएचईएल को भारतीय रेलवे को कवच प्रणाली की आपूर्ति के लिए 23 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

भेल भोपाल।सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को भारतीय रेलवे (दक्षिण पश्चिम...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भेल भोपाल।बीएचईएल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के...

More like this

Pitru Paksha 2025 :आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि और उपाय

Pitru Paksha 2025 :पितृ पक्ष पूर्वजों को याद करने और उनका आशीर्वाद पाने का...

Pitru Paksha 2025 : पूर्णिमा श्राद्ध से शुरू होगा पितृ पक्ष, इन अचूक उपायों से पितरों को करें प्रसन्न!

Pitru Paksha 2025: हिंदुओं में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है. इस दौरान पितरों...

Sant Premanand News: संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते हैं मुस्लिम युवक, लिखा भावुक पत्र

Sant Premanand News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक मुस्लिम युवक ने संत...