2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा हैदर को लौटा दो... पाकिस्तान के इस मौलाना ने दी धमकी,...

सीमा हैदर को लौटा दो… पाकिस्तान के इस मौलाना ने दी धमकी, हिंदुओं को मुस्लिम बनाने के लिए है कुख्यात

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान से प्यार पाने के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर कट्टरपंथी भड़के हुए हैं। इस बीच हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के लिए कुख्यात चरमपंथी मौलवी मियां मिट्ठू ने हिंदुओं को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि अगर सीमा हैदर लौट आती है तो हिंदुओं को कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसा अगर नहीं हुआ तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। मियां मिट्ठू पाकिस्तान का बदनाम कट्टरपंथी मौलाना है। सिंध में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की लगभग घर घटना में इसकी भागीदारी होती है। यह घोटकी में हुए हिंदू विरोधी दंगों में भी आरोपी था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

धमकी में मियां मिट्ठू ने क्या कहा
मियां मिट्ठू ने एक स्थानीय न्यूज चैनल के साथ बातचीत में धमकी देते हुए कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आती है कि हिंदुओं को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार हिंदू मंदिरों पर अरबों क्यों खर्च कर रही है, मुसलमानों पर नहीं। अगर सीमा को बच्चों के साथ वापस नहीं लाया गया तो हिंदुओं पर खर्च किया गया पैसा बर्बाद हो जाएगा। मियां मिट्ठू पहले भी हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर उगलता रहा है। वह पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का चहेता भी रह चुका है।

कौन है मियां मिट्ठू
मियां मिट्ठू का पूरा नाम मियां अब्दुल हक है। पाकिस्तान में सब जानते हैं कि मियां मिट्ठू कैसे कानून का उल्लंघन करता है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। कहा जाता है कि मियां मिट्ठू ने चुनाव में हार को लेकर घोटकी में हिंदू समुदाय को धमकी दी थी। मियां मिट्ठू पहली बार 2012 में तब चर्चा में आया, जब उसने एक हिंदू लड़की रिंकल कुमारी का अपहरण कर लिया था। बाद में उसने रिंकल कुमारी का जबरन धर्म परिवर्तन कर नावेद शाह नाम के एक मुस्लिम के साथ निकाह कर दिया। स्थानीय स्कूल शिक्षक नंद लाल की बेटी रिंकल कुमारी अपहरण के समय महज एक बच्ची थी।

धर्म परिवर्तन का रैकेट चलाता है मिट्ठू
मियां मिट्ठू सिंध प्रांत में हिंदू लड़के-लड़कियों का अपहरण रैकेट चलाने, जबरन धर्म परिवर्तन करने और उनकी मुसलमानों के साथ शादी कराने के लिए कुख्यात है। वह धर्म परिवर्तन के लिए राजी होने वाले परिवारों की धमकियों से सुरक्षा की गारंटी भी लेता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में रिंकल के खुद को अदालत में मुस्लिम घोषित करने के बाद उसने विजय जूलुस निकाला था। जिसमें रिंकल को अदालत से बाहर हजारों समर्थकों की मौजूदगी में परेड कराया गया। वह अदालतों को अपने पक्ष में फैसले सुनाने के लिए धमकाता रहता है। बड़ी बात यह है कि पाकिस्तानी न्यायपालिका इन धमकियों में आ भी जाती है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...