16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य15 दिन में सेना के 10 जवान शहीद, जम्मू के इन जिलों...

15 दिन में सेना के 10 जवान शहीद, जम्मू के इन जिलों में नापाक साजिश कर रहे आतंकी

Published on

जम्मू

आतंकी संगठनों ने अब कश्मीर में आतंकी घटनाओं को कम करके जम्मू रीजन की तरफ रूख हमला बोलना शुरू क‍िया क‍िया है। इसमें राजौरी और पुंछ जिलों (आरपी) रेंज आतंकवाद‍ियों की टॉप ल‍िस्‍ट में शाम‍िल हैं। इन दो जिलों में पिछले 15 दिनों में सेना के दस जांबाज जवान शहीद हो चुके हैं। दोनों जगहों पर आतंकियों की तरफ से पूरे प्लान के साथ हमला किया गया। दरअसल पिछले कुछ समय से आरपी रेंज में आतंकी हलचल काफी बढ़ी है। साल के शुरुआत के पहले ही दिन आतंकियों की तरफ से राजौरी के ढांगरी में पांच हिंदुओं की हत्या की गई थी। उसके अगले ही दिन आईईडी धमाके में दो बच्चों की जान गई थी।

दअरसल बीते महीने 20 अप्रैल को आतंकियों ने पुंछ जिले में सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इसमें सेना के वाहन पर फायरिंग करके व‍िस्‍फोटक फेंका गया और पांच जवान शहीद हो गए थे। उन आतंकियों की तलाश में पिछले कई दिनों से सर्च आपॅरेशन चलाया जा रहा है।

15 द‍िन में 10 जवान शहीद
शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी पर सेना की टीम ने सर्च आपॅरेशन चलाया था। इसमें आपॅरेशन जारी है और अभी तक सेना के पांच जवान शहीद हुए हैं। इस प्रकार से पिछले 15 दिनों में दस जवान शहीद हो चुके हैं। इससे की दोनों जिलों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

साल के पहले द‍िन हुई थी पांच ह‍िंदुओं की हत्‍या
अगर इस साल के शुरू की बात की जाए तो आतंकियों ने साल के पहले दिन ढांगरी में हमला किया था। पूरे प्लान के साथ हिंदु परिवारों के घरों में घुसकर हमला किया गया था। इसमें पांच को मौके पर मार दिया गया था। आतंकियों ने दूसरे दिन भी हमले का प्लान बनाया था। इसमें उसी जगह पर आईईडी को लगाया गया था। जहां पर हिंदुओं की हत्या की गई थी।

पुंछ में घुसपैठ की थी नाकाम
इस जगह पर दूसरे दिन आईईडी लगाने का प्लान यह था कि जब दूसरे दिन यहां पर वीआईपी लोग आए तो वह भी निशान बन सके। लेकिन धमाके के समय सिर्फ दो बच्चे की मौजूद थे। उनकी मौत हुई थी। नौ अप्रैल को पुंछ जिले में सेना ने घुसपैठ को विफल किया था। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया था। जबकि दो को गिरफ्तार किया गया था।

प‍िछले साल कब-कब हुए हमले
16 दिसंबर को राजौरी में अल्फा गेट के पास आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें दो नागरिकों की मौत हुई थी। सात जुलाई 2022 को सुन्द्रबनी इलाके में मुठभेड में दो जवान शहीद हुए थे और तीन आतंकी मारे गए थे। छह अगस्त 2021 को थन्नामंडी में दो आतंकी मारे गए थे।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...