अहमदाबाद ,
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल 2023 का महामुकाबला आज (19 नवंबर) है. इस मुकाबले को टीम इंडिया 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में मिली हार के बदले के तौर पर भी देख रही है. रोहित शर्मा साफ कर चुके हैं कि वो यह वर्ल्ड कप टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए जीतना चाहते हैं. वहीं इस मैच में टीम इंडिया रिकॉर्डों की झड़ी लगाएगी. आइए आपको बारी बारी से विस्तार से बताते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 1: यदि भारत जीत हासिल करता है और 1983 और 2011 में जीते गए वर्ल्ड कप खिताबों में एक और ट्रॉफी जोड़ता लेगा. वो पुरुष क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहला देश बन जाएगा, जिसने अपनी घरेलू धरती पर दो बार टूर्नामेंट जीता है . 12 साल पहले भी टीम इंडिया ने मुंबई में वर्ल्ड कप जीता था.
रिकॉर्ड नंबर 2: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 50वें एकदिवसीय शतक के बाद, विराट कोहली (711) एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड (सचिन तेंदुलकर 673 रन 2003 वर्ल्ड कप) तोड़ चुके हैं, इसमें वह और इजाफा कर सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 3: रोहित शर्मा के पास पहले से ही वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक शतक (सात) का रिकॉर्ड है, वह अपने इस रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शतक जड़कर और बेहतर कर सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 4: रोहित ने इस टूर्नामेंट में 550 रन बनाए हैं और यदि आज (19 नवंबर) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन बनाकर क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक रनों के अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, वो 2019 में बनाए गए 648 रनों को पार कर जाएंगे.
रिकॉर्ड नंबर 5: मोहम्मद शमी ने तीन (2015, 2019, 2023) क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 54 विकेट लिए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट लेने लेते ही पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम (55) और श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (56) को पीछे छोड़ देंगे. वह चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं.
रिकॉर्ड नंबर 6: श्रेयस अय्यर फाइनल में 24 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो सकते हैं और एक ही संस्करण में 550 से अधिक रन बनाने वाले अपने देश के चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 7: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रन बनाकर वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. वो महान एमएस धोनी (780 रन) को पीछे छोड़ सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 8: यदि ऑस्ट्रेलिया एक और वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतता है तो यह उसका छठा वकप खिताब जीते होंगे, जो आसानी से किसी भी देश से सबसे अधिक है.
रिकॉर्ड नंबर 9: पैट कमिंस ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप में कुल 32 विकेट लिए हैं और भारत के खिलाफ चार और विकेट लेने पर वो ब्रेट ली (35) को पीछे छोड़ देंगे और टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
रिकॉर्ड नंबर 10: एडम जाम्पा इस साल के टूर्नामेंट में 22 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ वो मिचेल स्टार्क (2019 में 27) के विकेटों की बराबरी कर लेंगे.
रिकॉर्ड नंबर 11: डेविड वॉर्नर ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में छह शतक बनाए हैं और फाइनल में तीन अंकों तक पहुंचकर वह इस आयोजन में सर्वाधिक शतकों के मामले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (सात) की बराबरी कर सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 12: वॉर्नर अगर फाइनल में 75 या उससे अधिक रन बना लेते हैं तो 7000 वनडे रन की उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के छठे पुरुष खिलाड़ी भी बन सकते हैं.
रिकॉर्ड नंबर 13: अगर ग्लेन मैक्सवेल फाइनल में 101 रन बना पाते हैं तो वह पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे.
