2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में रात के अंधेरे में तोड़ा गया 150 साल पुराना हिंदू...

पाकिस्तान में रात के अंधेरे में तोड़ा गया 150 साल पुराना हिंदू मंदिर, हमलावरों को पुलिस ने दी थी सुरक्षा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब कराची में हिंदुओं की 150 साल मंदिर को रात के अंधेरे में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। बड़ी बात यह थी कि इस दौरान पुलिस ने मंदिर गिराने वालों को सुरक्षा प्रदान की। बताया जाता है कि जब सुबह मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्होंने 150 साल पुराने इस पवित्र पूजा स्थल को ध्वस्त पाया। इसका नाम मरी माता मंदिर था। यह मंदिर कराची के भीड़भाड़ वाले सोल्जर बाजार इलाके में मौजूद था।

डॉन ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया है कि मंदिर गिराने की घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब इस इलाके में बिजली नहीं थी। तभी खुदाई करने वाली और मकान तोड़ने वाली कई मशीने इस इलाके में पहुंची। उन्होंने बाहरी दीवारों और मुख्य द्वार को बरकरार रखते हुए अंदर की पूरी संरचना को तहस-नहस कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बुलडोजर और अन्य उपकरण चलाने वाले व्यक्तियों को ‘कवर’ देने के लिए एक पुलिस वाहन भी घटनास्थल पर मौजूद था।

कराची में मरी माता मंदिर मुखी चोहितराम रोड पर स्थित है, जो सोल्जर बाजार पुलिस स्टेशन के बहुत करीब है। पास के एक और बहुत पुराने मंदिर, श्री पंच मुखी हनुमान मंदिर के श्री राम नाथ मिश्रा महाराज ने डॉन को बताया कि यह एक बहुत पुराना मंदिर है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण 150 साल पहले हुआ था। हमने इसके आंगन में दबे पुराने खजानों के बारे में भी कहानियां सुनी हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह मंदिर लगभग 400 से 500 वर्ग गज में फैला हुआ है। इस मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों की पहले से ही नजर थी। उन्होंने कई बार इस मंदिर पर कब्जे की कोशिश भी की थी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...