10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसाउथ कोरिया क्रैश में 179 यात्रियों की मौत... पक्षियों के झुंड से...

साउथ कोरिया क्रैश में 179 यात्रियों की मौत… पक्षियों के झुंड से टक्कर, बेली लैंडिंग की कोशिश में प्लेन के हुए टुकड़े

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण कोरिया में रविवार को 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराया. इस हादसे में 179 लोगों की जान चली गई. योनहाप न्यूज एजेंसी ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के हवाले से बताया कि विमान में दो लोग जीवित बचे हैं, जबकि अन्य सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है. राहत और बचाव के काम में लगे कर्मियों ने खबर लिखे जाने तक 120 शव बरामद किए हैं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर की उड़ान 2216 देश के दक्षिण-पश्चिम में मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रही थी. विमान बैंकॉक से दक्षिण कोरिया लौट रहा था.

लैंडिंग गियर में आई खराबी
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में विमान को रनवे से फिसलते और आग की लपटों में घिरते हुए दिखाया गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों का मानना ​​है कि विमान पक्षियों के झुंड से टकराया था, जिसके कारण उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.

विमान टूटकर बिखरा
कोरिया हेराल्ड ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान दूसरी बार उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरपोर्ट का चक्कर लगाने के बाद विमान को लैंडिंग गियर को पूरी तरह से फैलाए बिना इमरजेंसी बेली लैंडिंग कराने की कोशिश की गई. इसके बाद विमान टूटकर टुकड़ों में बिखर गया. दुर्घटना स्थल से धुएं का घना गुबार उठने लगा. अब तक एक यात्री और एक चालक दल के सदस्य को बचा लिया गया है.

विमान में 175 यात्री और क्रू मेंबर के 6 सदस्य सवार थे. यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं, और 2 अन्य के पास थाई पासपोर्ट हैं. हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे जाकर एक फेंसिंग से टकरा जाता है. टकराने के बाद विमान में एक जोरदार धमाका होता है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं. टकराने के तुरंत बाद ही विमान में आग लग जाती है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...