7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यएक्सप्रेस-वे पर हादसे में 18 की मौत, बिहार से दिल्ली आ रही...

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 18 की मौत, बिहार से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकराई

Published on

उन्नाव,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कई बार पलट गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के मोतिहारी से दिल्ली आ रही थी. जब बस सुबह करीब 5.15 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए. जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया. तड़के हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

उन्नाव के डीएम गौरंग राठी ने बताया, “यह हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ था. बिहार के मोतिहारी से आने वाली एक प्राइवेट बस की दूध से भरे टैंकर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस ओवर स्पीड में थी. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.”

मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल
इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है. मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

हादसे में जान गंवाने वालों का विवरण-
1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ
2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार
3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सिवान, बिहार
4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार
9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी
12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी
13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी
14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात

उन्नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

यूपी के परिवहन मंत्री ने भी जताया शोक
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...