11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्य'सत्ताईस का सत्ताधीश', चर्चा में आया अखिलेश यादव के लिए लखनऊ में...

‘सत्ताईस का सत्ताधीश’, चर्चा में आया अखिलेश यादव के लिए लखनऊ में लगाया गया पोस्टर

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर अकसर चर्चाओं में रहते हैं. कभी अखिलेश को देश का भावी प्रधानमंत्री तो कभी उनकी पत्नी डिंपल यादव को यूपी का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इस बार जो पोस्टर चर्चा में आया है, उसे संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे ने लगवाया है. उन्होंने अखिलेश यादव को फोटो के साथ पोस्टर पर लिखवाया है- सत्ताईस में सत्ताधीश. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

संत कबीर नगर की मेहंदावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट के दावेदार जयराम पांड ने सपा कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगवाया है, उसमें लिखा है- “24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश.” जयराम पांडे के इस पोस्टर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

संस्कृत में दी गई हैं अखिलेश को शुभकामनाएं
इस पोस्टर में अखिलेश यादव को संस्कृत में शुभकामनाएं दी गई हैं. उन्होंने लिखा, “त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि” अर्थात् तुम बढ़ते हुए 100 वर्ष जिओ, तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे. हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं, जन्मदिन की बधाईयां. बताया जा रहा है कि यह पोस्टर अखिलेश यादव के वास्तविक जन्मदिन (23 अक्टूबर) पर लगवाया गया है.

पहले भी लग चुके हैं ऐसे पोस्टर
इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपा के शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव के लिए पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर भी सुर्खियों में आए थे. उन पोस्टरों में सपा अध्यक्ष को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया था. मंजीत यादव नाम के सपा कार्यकर्ता ने इन पोस्टरों को लगवाया था. हालांकि इससे पहले भी कई बार अखिलेश को देश के भावी प्रधानमंत्री बनने वाले पोस्टर लग चुके हैं. इसके अलावा एक पोस्टर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था

 

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...