15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल3 ICC नॉकआउट मैच, वही विरोधी और 234 पर ही ऑलआउट, महज...

3 ICC नॉकआउट मैच, वही विरोधी और 234 पर ही ऑलआउट, महज संयोग या कुछ और…

Published on

लंदन

क्रिकेट बैट-बॉल से खेला जाने वाला नंबर्स का गेम है। किसने कितने रन बनाए? कितने रन का टारगेट मिला? कितने रन पर कौन सी टीम सिमटी? कितने रन से जीत मिली? ये सारे आंकड़े अहम होते हैं। मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में तो ये गणना दशमलव तक चली जाती है। नेट रनरेट के आधार पर पता लगता है कि कौन सी टीम आगे जाएगी और किसका सफर यही खत्म हो जाएगा। ऐसा ही एक दिलचस्प आंकड़ा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच देखने को मिल रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल जीता। 444 रन के जवाब में भारत सिर्फ 234 रन ही बना पाया। दिलचस्प है कि इस फाइनल के अलावा दो अन्य आईसीसी नॉटआउट मैच में भी यही कहानी देखने को मिली थी।

​2003 वर्ल्ड कप (जोहांसबर्ग)
भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया, इसके बाद अगला फाइनल खेलने में 20 साल लग गए। सौरव गांगुली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में हुए विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने आए। कंगारुओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 359 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया 39.2 ओवर में 234 रन पर ही सिमट गई और दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

​2015 वर्ल्ड कप (सिडनी)
चमत्कारी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार खिताब की प्रबल दावेदार थी। मगर सेमीफाइनल में एकबार फिर पीली जर्सी वाले ‘दैत्य रूपी’ ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स सामने आ गए। अपने घर में खेल रहे कंगारुओं ने नॉकआउट मुकाबले में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 328 रन बनाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार भी टीम इंडिया 234 रन पर ही सिमटकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

​2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (लंदन)
भारत का लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियन बनने का सपना टूटा। इस बार भी टीम इंडिया के फैंस के अरमानों को ऑस्ट्रेलियंस ने चकनाचूर किया। लंदन के द ओवल में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम 296 रन तक ही पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत के सामने 444 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम इस बार भी 234 रन पर ही सिमटी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...