5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के बुलढाना में 3 वाहनों की आपस में भिड़ंत, 5 लोगों...

महाराष्ट्र के बुलढाना में 3 वाहनों की आपस में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Published on

बुलढाना,

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब बड़ा हादसा हो गया. जहां 3 वाहन आपस में टकरा गए. जिससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचवाया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले के खामगांव से शेगांव मार्ग पर जयपूर लांडे गांव के समीप खामगांव शहर की ओर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो गाडी और सामने से आ रही सरकारी बस जो अमरावती जिले परतवाड़ा शहर जा रही थी, दोनों के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई. वहीं, सरकारी बस के पीछे से आ रही इंदानी ट्रेवल्स की लग्जरी बस ने टक्कर मार दी. लग्जरी बस नासिक से अमरावती जा रही थी.

इस भयानक हादसे में बोलेरो में बैठे 4 लोगों की और लग्जरी बस के 1 मुसाफिर यानी कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए. हादसे की जानकारी मिलते ही खामगांव पुलिस स्टेशन के थानेदार राजू पवार और ग्रामीण पुलिस स्टेशन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

थानेदार राजू पवार ने कहा “बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार से कोल्हापुर के लिए जा रही थी. इस दौरान वह सामने से आ रही सरकारी बस से टकरा गई. इसी बीच पीछे से इंदानी ट्रेवल्स की बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो गाड़ी में सवार 4 लोग और ट्रेवल्स बस में सवार 1 मुसाफिर की मौत हो गई. जबकि हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...