13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलडोपिंग में फंसी दुती चंद पर लगा 4 साल का बैन, 21...

डोपिंग में फंसी दुती चंद पर लगा 4 साल का बैन, 21 दिन में फैसले को दे सकती हैं चुनौती

Published on

नई दिल्ली

भारत की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर और स्टार एथलीट दुती चंद पर डोपिंग के चलते चार साल का बैन लगा है। दिसंबर महीने में जांच के लिए दुती ने जो सैंपल दिया था उसमें SARMs पाया गया था। दुती का चार साल का बैन तीन जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। दुती चंद ने साल 2021 के ग्रां प्री में 100 मीटर की रेस 11.17 सेकंड में पूरी करके नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था जो कि अब तक कायम है।

पिछले साल लिया गया था दुती का सैंपल
दुती ने साल 2018 के एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर में दो गोल्ड मेडल जीते थे। पिछले साल पांच और 26 दिसंबर को नाडा के अधिकारियों ने दुती का सैंपल लिया था। उनके पहले सैंपल में एंडाराइन, ऑस्ट्राइन और लिंगनड्रोल पाया गया वहीं दूसरे सैंपल में भी एंडाराइन और ऑस्ट्राइन पाया गया।

दुती के पास 21 दिन का समय
दुती के पास विकल्प था कि वह फैसला आने के सात दिन के अंदर बी सैंपल टेस्ट के लिए दें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी कारण नाडा ने उनपर बैन लगाया। दुती फिलहाल न तो नेशनल कैंप का हिस्सा और न ही वह नेशनल कोच एन रमेश के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं। दुती के पास अब 21 दिन का समय है जिसमें वह एंटी डोपिंग अपील पैनल के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती हैं।

दुती चंद पर लगे बैन का मतलब है कि उनका करियर भी लगभग खत्म हो गया है। 27 साल की दुती का बैन जब तक खत्म होगा वह 31 साल की हो चुकी होंगी। ऐसे में उनके लिए वापसी आसान नहीं होगी। दुती एशियन गेम्स से पहले ही बाहर हैं अब उनकी ओलंपिक में जाने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...