3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यगैंगस्टर अमन साहू के आगे-पीछे 40 जवान, लाव लश्कर देख लोग हुए...

गैंगस्टर अमन साहू के आगे-पीछे 40 जवान, लाव लश्कर देख लोग हुए हैरान; लॉरेंस बिश्नोई से है ‘खास’ कनेक्शन

Published on

रायपुर

बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद रायपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताने वाले अमन साहू को आधी रात में पुलिस झारखंड से रायपुर लेकर पहुंची। अमन ने रायपुर के एक बड़े बिल्डर को मारने की धमकी दी है। साथ ही कुछ दिन पहले उसने बिल्डर पर फायरिंग भी करवाई थी। 40 जवानों की सुरक्षा में झारखंड के गिरिडीह जेल से उन्हें लाया गया है। इस दौरान उसकी आंखें लोगों को घूर रही थी।

जुलाई में चलवाई थी गोली
यह घटना 13 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई थी, जब दो अज्ञात हमलावरों ने प्रहलाद राय अग्रवाल पर उनके कार्यालय ‘पीआरए कंस्ट्रक्शन’ के बाहर गोली चला दी थी। एक गोली हवा में चली गई जबकि दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी थी। अग्रवाल इस घटना में बाल-बाल बच गए थे।

अमन साहू का हाथ
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का हाथ है। अमन साहू झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर है और उसके ऊपर कई मामले चल रहे हैं। अब रायपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

काफी मशक्कत के बाद मिली है प्रोडक्शन वारंट
साव को रायपुर लाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायपुर पुलिस इससे पहले चार बार प्रोटेक्शन वारंट के लिए अर्जी लगा चुकी थी, लेकिन हर बार उसे खारिज कर दिया गया था। आखिरकार, दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद, शनिवार को प्रोटेक्शन वारंट जारी किया गया और साव को रविवार शाम को रायपुर लाया गया।

हाई सिक्योरिटी में लाया गया रायपुर
साहू को लाने के लिए रायपुर से 10 लोगों की टीम गई थी। इसके साथ ही झारखंड पुलिस के 30 जवान भी प्रोटेक्शन दे रहे थे। उनकी सुरक्षा में ही उसे लाया गया। सभी जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
रायपुर लाए जाने के बाद, अमन साहू को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से रायपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि साव से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकेगी।

कई केस में सामने आए हैं नाम
अमन साहू की गिनती झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स में होती है। जुलाई 2022 के बाद से वह जेल में है। इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और किडैनपिंग के गंभीर मामले दर्ज हैं। साथ ही झारखंड के धनबाद, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो जैसे जिले में उसका नेटवर्क फैला है। इस गिरोह के निशाने पर बिल्डर, ट्रांसपोर्टर और कारोबारी होते हैं, जिनसे से रंगदारी वसूलता है।

अलग-अलग जेलों में शिफ्ट होता रहा है अमन
वहीं, जेल से भी झारखंड में यह अपना खौफ कायम रखता है। यही वजह है कि इसे झारखंड के नौ जेलों में अब तक शिफ्ट किया जा चुका है। हालांकि इसके गिरोह पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। दावा किया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ अमन साहू के अच्छे संबंध हैं। उसके इशारों पर यह कई वारदातों को अंजाम देता है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...