11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस मुस्लिम देश में जलाई गईं 45 कुरान, मचा जमकर बवाल, पुलिस...

इस मुस्लिम देश में जलाई गईं 45 कुरान, मचा जमकर बवाल, पुलिस वाले हुए घायल

Published on

नई दिल्ली,

स्वीडन में कुरान जलाने की घटनाओं के बीच इस्लामिक देश बांग्लादेश में कुरान जलाने की एक घटना सामने आई है. दो लोगों ने मिलकर कुरान की दर्जनों प्रतियों को आग के हवाले कर दिया जिसके विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने दोनों आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की.

सोमवार को पुलिस ऑफिसर अजबहार अली शेख ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि कुरान जलाने के विरोध में लगभग दस हजार लोग प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने उन दोनों आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की जिन पर कुरान की प्रतियां जलाने का आरोप है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने हालांकि, यह नहीं बताया कि पुलिस के साथ झड़प में कितने प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.

बांग्लादेश में क्यों जलाई गई कुरान?
बांग्लादेश में कुरान सिलहट शहर के सबसे रूढ़िवादी इलाकों में से एक इलाके में जलाई गई. इस काम को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुरान की दर्जनों प्रतियों को इसलिए जला दिया क्योंकि वो पुरानी थीं और उनमें छपाई की कुछ गलतियां थीं.

पुलिस ऑफिसर अली शेख ने बताया कि आरोपियों में एक स्कूल प्रिंसिपल नरुर रहमान शामिल हैं और दूसरे आरोपी का नाम महबूब आलम है. पुलिस ने कुरान की जली हुईं 45 प्रतियां जब्त कर ली है.कुरान की जली हुई प्रतियों को लेकर इस्लामिक विद्वानों का कहना है कि उन्हें अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता इसलिए सम्मानपूर्वक उन्हें नष्ट कर दिया जाना चाहिए.बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ है जिसमें 90 फीसद मुसलमान हैं. बाकी 10 फीसद आबाद हिंदुओं और ईसाइयों की है.

पिछले कुछ महीनों से स्वीडन, डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों में कुरान जलाने की घटनाओं से पूरी मुस्लिम दुनिया में भारी गुस्सा है. इस साल स्वीडन में सबसे पहले जनवरी में कुरान जलाने का मामला सामने आया था. डेनमार्क के एक धुर-दक्षिणपंथी नेता ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति फाड़कर उसमें आग लगा दी थी. इससे मुस्लिम देश काफी नाराज हुए थे. तुर्की ने तो कह दिया था कि वो स्वीडन के नेटो में शामिल होने का विरोध करेगा.

इसके बाद जून के महीने में मुस्लिमों के पवित्र पर्व बकरीद के मौके पर एक बार फिर कुरान जलाई गई. इस बार यह कुरान स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने जलाई गई. बकरीद के दिन कुरान जलाने की घटना में मुस्लिम देशों को भड़का दिया और तुर्की, पाकिस्तान, मोरक्को, ईरान, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, मिस्र समेत लगभग सभी मुस्लिम देशों ने कुरान जलाने की कड़ी निंदा की.

इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी आपात बैठक बुलाकर इस घटना की कड़ी निंदा की और स्वीडन से आग्रह किया कि वो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाए.

हालांकि, इसके बाद भी स्वीडन में कुरान जलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. हाल ही में स्वीडन की संसद के सामने कुरान जलाई गई थी. ओआईसी ने इसके विरोध में एक आपात बैठकर बुलाकर मुस्लिम देशों से आग्रह किया था कि वो स्वीडन के साथ अपने रिश्तों को लेकर उचित कदम उठाएं. यूरोपीय देश डेनमार्क से भी कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स कुरान जलाते दिखा था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...