4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यटैंक में सफाई करने उतरे 5 मजदूर, दम घुटने से सभी की...

टैंक में सफाई करने उतरे 5 मजदूर, दम घुटने से सभी की मौत… क्या यही है गुजरात मॉडल

Published on

भुज,

गुजरात के कच्छ जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक एग्रो-टेक कंपनी में टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई. मजदूर टैंक में उतरे थे और बेहोश होकर दम तोड़ दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के 1 बजे की है. यहां कंपनी के इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के टैंक की सफाई चल रही थी, तभी मजदूरों का दम घुट गया. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक मजदूरों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी.

कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बगमार ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर टैंक में सफाई के लिए उतरा और वह अंदर पहुंचते ही बेहोश हो गया. इसके बाद उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए. इसके बाद और दो मजदूर टैंक में उतरे, वे भी अंदर जाकर बेहोश हो गए और सभी की मौत हो गई.

मृतक मजदूरों की पहचान सिद्धार्थ तिवारी, अजमत खान, आशीष गुप्ता, आशीष कुमार और संजय ठाकुर के रूप में हुई है. सभी मजदूर ‘एमामी एग्रो-टेक’ कंपनी में काम कर रहे थे. यह कंपनी खाद्य तेल और बायोडीजल का उत्पादन करती है. इस घटना को लेकर कांडला पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

कांडला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब कंपनी के टैंक की नियमित सफाई की जा रही थी. अधिकारियों के अनुसार, टैंक में सफाई के दौरान जहरीली गैसों का रिसाव हो सकता है, जिसके कारण दम घुटने से मजदूरों की मौत हुई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कंपनी द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं अथवा इस घटना में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...