13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपीएम किसान योजना का लाभ ले रहे 50% किसान निकले अपात्र, वसूले...

पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे 50% किसान निकले अपात्र, वसूले जाएंगे पैसे

Published on

महासमुंद,

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 50 प्रतिशत से ज्यादा किसान अपात्र पाए गए हैं. कृषि विभाग की जांच में ऐसा खुलासा हुआ है. महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंर्तगत 3 लाख 56 हजार किसानों का पंजीयन किया गया था. इन्हें हर चार माह में 2 हजार रुपये दिए जा रहे थे. कृषि विभाग ने जब कैंप लगा कर जांच शुरु की तो चौंकाने वाले आंकड़ा सामने आया है. 3 लाख 56 हजार हितग्राहियो में से 1 लाख 47 हजार किसान ही पात्र पाये गए जबकि 1 लाख 81 हजार किसान अपात्र निकले.

1 लाख 81 हजार किसानों से वसूले जाने है रुपये
कृषि विभाग के कर्मचारियों को अब अपात्र किसानों से रकम वसूलने में पसीना छूट रहा है. जिले के 1 लाख 81 हजार किसानों से करोड़ो रुपये वसूलने है और अभी तक सिर्फ 4 लाख रुपये की वसूली हो पाई है. कृषि विभाग के उप संचालक कृषि का कहना है कि अपात्रों में सरकारी नौकरी, इनकमटैक्स भरने वाले एवं फर्जी आईडी से पंजीयन करने वाले लोग शामिल थे.

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि 12वीं किस्त इस महीने में जारी होने वाली है. उससे पहले भूलेखों के सत्यापन के कार्यों में तेजी आ गई है. इस बीच हर राज्य से इस योजना लाभ ले रहे हैं अपात्र किसानों की संख्या लाखों में पहुंच रही है. इन सभी का नाम 12वीं किस्त के लाभार्थी सूची से काट दिया गया है. फिलहाल इन किसानों को अब तक की सभी 11 किस्तों के पैसे वापस लौटाने के लिए नोटिस भेजी जा रही है.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये राशि किसानों को तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. फिलहाल, किसानों के खाते में 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है, अब किसान बेसब्री से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किए गए आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...