7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्ययूपी में एक साथ 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई...

यूपी में एक साथ 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज का भी तबादला

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश में न्यायपालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 582 जजों का तबादला कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया। तबादले का मकसद न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर बनाना और राज्य में न्यायपालिका को सुचारु रूप से चलाना है। तबादला किए गए जजों में 236 अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, 207 सीनियर डिवीजन सिविल जज और 139 जूनियर डिवीजन सिविल जज शामिल हैं।

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला बरेली से चित्रकूट किया गया है। जज रवि कुमार दिवाकर ने वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई की थी। उस दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे। अब उनका ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट कर दिया गया है। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में एक फैसला दिया था, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आए थे। इस मामले पर अभी भी कानूनी और सार्वजनिक रूप से बातें हो रही हैं, इसलिए उनके ट्रांसफर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। इसका मतलब है कि सरकार चाहती है कि कोर्ट का काम और भी अच्छे से हो।

जज रवि कुमार दिवाकर उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 2010 में बरेली दंगे मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। रवि कुमार दिवार अपने फैसलों में अक्सर श्रीरामचरितमानस और गीता की बात करते रहते हैं। उन्होंने मार्च 2024 में उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। जज रवि कुमार दिवाकर भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र किशोर सिंह के दामाद हैं। चंद्र किशोर महराजगंज से तीन बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...