9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeभोपालMP की शराब फैक्ट्री में मिले 60 बाल मजदूर, केमिकल से गल...

MP की शराब फैक्ट्री में मिले 60 बाल मजदूर, केमिकल से गल गए हाथ… स्कूल बस से लाए जाते थे बच्चे

Published on

रायसेन,

मध्य प्रदेश के रायसेन में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने शराब बनाने वाली कंपनी की जांच पड़ताल की. इस दौरान 60 नाबालिग काम करते मिले हैं. बच्चों के हाथ गले पाए गए. इन्हें स्कूल बस से फैक्ट्री में लाया जाता था. बाल मजदूरों से 15 -15 घंटे तक कम पैसों में काम कराया जा रहा था. इन बाल मजदूरों के हाथ केमिकल से बुरी तरह गल गए हैं. सभी को भोपाल भेजा जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी. फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर के लिए आयोग लिख रहा है.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बचपन बचाओ एनजीओ की शिकायत पर रायसेन के सोम डिस्टलरीज शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा. इस दौरान लगभग 60 नाबालिग लड़के-लड़कियां शराब बनाने के काम में लगे मिले हैं.

आयोग का कहना है कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. आबकारी अधिकारियों सहित जिले के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है. नाबालिगों की 12 व 13 साल बताई जा रही है. आयोग की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रियंक कानूनगो ने कहा कि NGO से शिकायत मिली थी कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सेहतगंज में सोम डिस्टिलरीज नाम की शराब फैक्ट्री में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है. यहां निरीक्षण के दौरान बच्चे शराब बनाने का काम करते मिले हैं. बच्चों को रेस्क्यू करने की कार्रवाई कर रहे हैं. स्कूल बस यहां खड़ी मिली है.

उन्होंने कहा कि हम पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं. फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार करवाएंगे. आयोग अंत तक इस मामले में अपराधियों को प्रॉपर सजा दिलाने के लिए काम करेगा. बच्चों के हाथों की स्किन गल चुकी है. 13 साल के सिक्स क्लास, नाइंथ क्लास के बच्चे यहां पर मिले हैं. यह अमानवीय है. आयोग बच्चों को मुआवजा के लिए काम करेगा.

पुलिस को धारा 370 के तहत कार्रवाई के लिए लिख रहे हैं. मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील हैं, उनके मामले में जानकारी आने के बाद वह दोषियों को छोड़ेंगे नहीं. आबकारी अधिकारी पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है. किसी प्रकार से छोड़ा नहीं जाएगा.

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रायसेन प्रतिभा शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने निरीक्षण किया है. 50 से ज्यादा बाल मजदूर पाए गए हैं. बाल आयोग की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वेरीफिकेशन होना बाकी है, 50 से ऊपर बच्चे मिले हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...