7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यप्रॉपर्टी के लिए 61 साल की महिला ने बनाई पति की फर्जी...

प्रॉपर्टी के लिए 61 साल की महिला ने बनाई पति की फर्जी वसीयत, अंगूठे की छाप से खुली पोल

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीब मामला सामने आया है. अपने पति की संपत्ति पर दावा करने के लिए कथित तौर पर फर्जी वसीयत बनाने के आरोप में एक 61 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी. पवई पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उसे नौ महीने पहले दर्ज की गई एफआईआर के तहत हिरासत में लिया गया था.

अधिकारी ने बताया ‘महिला और उसका पति तलाक की संभावना तलाश रहे थे और उनके बीच वित्तीय विवाद था. बाद में अस्पताल में पति की मौत के बाद महिला ने पति के अंगूठे के निशान वाली वसीयत पेश की और दावा किया कि उसने सारी संपत्तियां आदि उसके नाम कर दी हैं. हालांकि, पति के बिजनेस पार्टनर ने इस पर आपत्ति जताई और कोर्ट चले गए, जिसके बाद सारा खुलासा हुआ.’

अधिकारी ने बताया- जांच के हिस्से के रूप में दस्तावेज परीक्षक द्वारा सत्यापन से पता चला कि वसीयत पति की मौत से ठीक तीन दिन पहले बनाई गई थी. उस समय जब उसका स्वास्थ्य खराब था और वह पूरी तरह से होश में नहीं था.

उन्होंने बताया- ‘इसके अलावा, दस्तावेज परीक्षक ने यह भी सवाल उठाया कि जब मृतक एक शिक्षित व्यक्ति था तो वसीयत में अंगूठे का निशान क्यों था. उन्होंने कहा कि वसीयत फर्जी थी और उसे पति की बूढ़ी आश्रित मां सहित उसके सभी कानूनी उत्तराधिकारियों को बेदखल करने के लिए बनाया गया था.’ महिला को धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...