10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकंधे पर 12 बोर की बंदूक टांगकर थाने जा पहुंची 62 साल...

कंधे पर 12 बोर की बंदूक टांगकर थाने जा पहुंची 62 साल की महिला, चौंककर कुर्सी से खड़े हो गए पुलिसकर्मी

Published on

शाजापुर ,

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही थानों में लाइसेंसी हथियार जमा होने शुरू हो गए हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक तस्वीर सामने आई. शहर की एक बुजुर्ग महिला अपने कंधे पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक टांगकर थाने में जमा करने पहुंची. कानून के प्रति जागरूक इस बुजुर्ग महिला को देखकर सब हैरान हो गए.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह दिन पहले ही आचार संहिता लग चुकी है. ऐसे में लाइसेंसधारी अभी भी अपने शस्त्र जमा नहीं कराने जा रहे. वहीं, एक बुजुर्ग महिला चुनाव आचार संहिता की जानकारी लगते ही कोतवाली थाने पहुंच गई. शाजापुर शहर की रहने वाली 62 साल की भगवती बाई के पिता झालाजी चौकीदार के नाम बंदूक थी. वृद्धा ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद मैंने उनकी बारह बोर बंदूक का लाइसेंस अपने नाम करवा लिया था.

भगवती बाई अपने भरण पोषण के लिए झाडू पोंछा और मजदूरी का काम करती हैं और अकेली ही रहती हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए बंदूक रखनी पड़ती है. कोतवाली थाने पर पदस्थ एसआई जया सुनेरी ने बताया, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाने में लाइसेंसी हथियार जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. इसी बीच एक बुजुर्ग महिला ने अपने नाम की 12 बोर की बंदूक जमा करवाने पहुंचीं. देखें Video:-

बता दें कि लोकसभा चुनाव की आचार-संहिता लगते ही पुलिस और प्रशासन बेहदी सख्ती बरत रहा है. गांवों और शहरों में फ्लैग मार्च कर पुलिस जनता को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दे रही है. वहीं, लाइसेंसी हथियार भी थानों में जमा करवाए जा रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...