14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल6,6,6... माही मार रहा है, मैदान पर आते ही पंड्या को ठोके...

6,6,6… माही मार रहा है, मैदान पर आते ही पंड्या को ठोके लगातार तीन तूफानी छक्के

Published on

मुंबई:

जिस ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में छक्का मारकर धोनी ने भारत को 2011 का विश्व कप जिताया था। संभवत: आखिरी बार धोनी यहां आईपीएल का कोई मैच खेलने उतरे और अपने गढ़ में उन्होंने शेर की दहाड़ लगाई। आखिरी ओवर में आकर समां बांध दिया। आते ही अपनी शुरुआती तीन गेदों में छक्का जड़ दिया। माही ने चार गेंद में नाबाद 20 रन बनाए और अपना काम करके चुपचाप पवेलियन लौट गए। इस तरह कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (40 गेंद में 69 रन), शिवम दुबे (38 गेंद में नाबाद 66 रन) के अर्धशतकों के बाद धोनी के इस फिनिशिंग टच के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए। इस तरह धोनी टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले चेन्नई के दूसरे बल्लेबाज बन गए। सुरेश रैना संन्यास लेने से पहले 195 पारियों में 5529 रन बना चुके हैं।

हार्दिक पंड्या को रडार में लिया
धोनी पहली पारी के आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। अपने फेवरेट क्रिकेटर को मैदान पर आता देख पूरा वानखेड़े स्टेडियम शोर से गूंजने लगा। खचाखच भरे मैदान में मुंबई इंडियंस के फैन भी धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। पवेलियन की बालकनी से निकलकर सीढ़ियों से होते ही धोनी शेर की तरह पिच की जा रहे थे। मानो अपने शिकार पड़ टूट पड़ेंगे। सामने गेंदबाज हार्दिक पंड्या थे, जो पहले ही अलग वजहों के चलते अंडर कॉन्फिडेंट चल रहे थे, ऐसे में माही ने अपनी पहली बॉल पर बाहुबल दिखाते हुए लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा। दूसरा छक्का मिड विकेट पर और तीसरा सिक्स स्कावयर लेग की ओर स्टैंड्स में डिपॉजिट कर दिया। अपनी चौथी और पारी की आखिरी गेंद पर दो रन भागते हुए स्कोर चार गेंद के भीतर 186 से 207 तक पहुंचा दिया।

आखिरी बार वानखेड़े में उतरे माही?
नवंबर 2005 के बाद यह पहली बार होगा जब एमएस धोनी वानखेड़े के मैदान पर किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर उतरे। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेली। धोनी किसी भी मैदान पर उतरते हैं उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता है और वानखेड़े से उनका खास लगाव है। इसी मैदान पर सिक्स के साथ उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन का खिताब दिलाया था। इस मैदान से कई यादें रखने वाले धोनी आज संभवत: अपना अंतिम मुकाबला खेल गए। हालांकि धोनी के मन में क्या है यह कोई नहीं जानता।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...