24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल80 साल के बुजुर्ग ने पहली बार मनाया जन्मदिन, फिर रात में...

80 साल के बुजुर्ग ने पहली बार मनाया जन्मदिन, फिर रात में दुनिया को कहा अलविदा

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में 80 साल बाद एक बुजुर्ग ने अपना पहला जन्मदिन मनाया. इस दिन बुजुर्ग ने परिजनों के साथ केक काटा, खूब नाचे और खुशी मनाई. रात 11 बजे तक उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा. वहीं 3 बजे बुजुर्ग ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

जानकारी के अनुसार, खरगोन के पहाड़सिंहपुरा निवासी 80 वर्षीय नारायण सिंह रघुवंशी ने जीवन में पहली बार अपना जन्मदिन मनाया. रात 12 बजे रात तक रघुवंशी समाज के लोग और मित्र बधाई देने आते रहे. धूमधाम से बाजे गाजे के साथ नाचते हुए पहली बार 80 वर्षीय नारायण रघुवंशी ने जन्मदिन मनाया था.

इस दौरान बाकायदा योग टोली टीम के सदस्यों के साथ केक काटा. ढोल ताशों के साथ उत्साह, उमंग और मस्ती के साथ जन्मदिन मनाया. जन्मदिन पर समाज के वरिष्ठजन और टोली के मनोज रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, मोहन रघुवंशी सहित सैकड़ों लोग बधाई देने पहुंचे थे.

रात 3 बजे अचानक हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. बुजुर्ग का कुंदा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे योग किया करते थे. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी.

नारायण रघुवंशी रोज सुबह हनुमान मंदिर पर मस्ती की योग टोली के साथ योग करते थे. जीवन में कभी जन्मदिन नहीं मनाया था. पहली बार योग टोली के साथियों ने उनके घर जाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया था. इसी के बाद रात में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

मनोज रघुवंशी ने कहा कि समाजसेवी नारायण सिंह रघुवंशी स्वस्थ थे. उनकी दिनचर्या भी अच्छी थी. उम्र जरूर 80 साल थी, लेकिन वे मस्ती की टोली में रोज सुबह 6 बजे शामिल होकर योग करते थे. 6 महीने से वह योग के साथ जुड़े थे. किसी ने सोचा नहीं था कि जन्मदिन के दिन उन्हें बधाई देने जाएंगे और वो उसी दिन चले जाएंगे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...