12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल39 गेंद में 85 रन, सिर्फ चौके-छक्के से फिफ्टी, सुनील नरेन ने...

39 गेंद में 85 रन, सिर्फ चौके-छक्के से फिफ्टी, सुनील नरेन ने तो ईशांत शर्मा की धज्जियां उड़ा दी

Published on

विशाखापत्तनम

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 16वां मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि सुनील नरेन की वजह से काफी असरदार भी साबित हुआ। विंडीज के नरेन वैसे तो अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्हें आईपीएल में अक्सर ओपन करते हुए देखा जाता है।

नरेन इनिंग की शुरुआत करते हुए केकेआर को अच्छा स्टार्ट तो देते ही हैं। लेकिन उन्होंने जो आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया। उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। नरेन के तूफान में दिल्ली कहीं खो सी गई। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में पिटाई की और चौकों-छक्कों से ही अपनी फिफ्टी पूरी कर दी।

विशाखापत्तनम में आया सुनील नरेन का तूफान
सुनील नरेन ने आते के साथ ही चौकों-छक्कों की बारिश कर दी थी। नरेन ने 217 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 39 बॉल में 85 रन ठोके। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के भी जड़े। नरेन ने सिर्फ चौकों-छक्कों से ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उन्होंने किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। हर गेंदबाज की नरेन ने जमकर पिटाई की। खासकर ईशांत शर्मा की तो उन्होंने हवा निकाल दी।

ईशांत शर्मा को एक ओवर में ठोके 26 रन
दरअसल, कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का चौथा ओवर डालने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ईशांत शर्मा आए। पारी की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर सुनील नरेन ही थे। नरेन ने ओवर की शुरुआत ही छक्के के साथ की। उसके बाद दूसरी बॉल पर भी नरेन ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर चौका ठोका। हालांकि चौथी गेंद डॉट रही। लेकिन पांचवी गेंद पर फिर छक्का और आखिरी बॉल पर ओवर की नरेन ने चौका जड़ दिया। इस तरह नरेन ने ईशांत के एक ओवर में 26 रन बटोरे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...