15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यओडिशा में भीषण गर्मी और लू से 99 मौत, उत्तर भारत में...

ओडिशा में भीषण गर्मी और लू से 99 मौत, उत्तर भारत में कई जगहों पर आगजनी, लोग बेहाल

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा में भीषण गर्मी का जानलेवा कहर देखने को मिला रहा है। राज्य में पारे के 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बाद लोगों की स्ट्रोक से मौत हो रही है। राज्य में अभी गर्मी से 141 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 99 मौतें पिछले तीन दिनों में हुई हैं।ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर और पूर्वी भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच में कथित लू लगने से लगभग 141 मौतें हुईं। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 72 घंटों में, कलेक्टरों द्वारा सनस्ट्रोक से मौत के 99 कथित मामले सामने आए हैं। 99 मामलों में कलेक्टरों ने 20 मामलों में सनस्ट्रोक वजह माना है। उत्तर भारत में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके चलते आग लगने की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

थोड़ी राहत, आगे फिर होगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार अगले कुछ दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी रहेगी। इसके बाद अगले सोमवार को पारा फिर से 41 डिग्री को पार करेगी। आईएमडी ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा सरकार की तरफ जारी बयान में अभी तक कुल सनस्ट्रोक से मौत के कुल 141 मामलों को जिक्र किया गया है। बयान में कहा गया है कि सनस्ट्रोक से कुल 26 की पुष्टि हुई है। अभी 107 मौतों का पोस्टमार्टम होना बाकी है। ओडिशा में 30 मई को कथित तौर पर सनस्ट्रोक से मौत के 42 मामले सामने आए, जिनमें से 6 की पुष्टि सनस्ट्रोक के कारण हुई थी।

19 स्थानों पर 40 के पार था पारा
ओडिशा में पिछले हफ्ते में काफी गर्मी हुई थी। कई स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया था। इनमें इसमें कटक, बरगढ़, भवानीपटना और नुआपाड़ा शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 30 मई को को राज्य में 19 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद टिटलागढ़ का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस, बरगढ़ का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोनपुर, मलकानगिरी, भवानीपटना, बलांगीर और हीराकुंड में पारा 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया।

कलेक्टरों को सर्तकता बरतने के निर्देश
राज्य में बड़े पैमाने पर गर्मी से लोगों के बीमार पड़ने और सनस्ट्रोक से जान गंवाने के बाद सरकार ने कलेक्टरों को उचित सर्तकता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 1 जून को ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, पुरी और कटक को छोड़कर सभी जिला कलेक्टरों के साथ हीटवेव समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद कलेक्टरों को एसआरसी द्वारा जारी हीट वेव सलाह और एहतियाती उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...

स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर एफआईआर की मांग

भोपाल। पिछले साल राजधानी के एक स्लॉटर हाउस से पकड़े गए 24 टन गोमांस...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...