12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट मचाएगा तबाही! वैज्ञानिकों ने इस बड़े...

ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट मचाएगा तबाही! वैज्ञानिकों ने इस बड़े खतरे का जताया अंदेशा

Published on

नई दिल्ली,

चीन में कोरोना के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, चीन में BF.7 वैरिएंट तबाही मचा रहा है जिसके कारण रोजाना लाखों केस सामने आ रहे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से दूसरे देशों की भी चिंताएं भी बढ़ गई हैं क्योंकि पहले भी चीन के बाद ही दुनिया भर में संक्रमण फैला था. हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया कि हर नया संक्रमण कोरोना वायरस के म्यूटेशन में मदद कर सकता है जिससे नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं और वे अधिक खतरनाक हो सकते हैं. अगर वायरस का म्यूटेशन हुआ तो और भी तबाही मच सकती है.

अधिक खतरनाक वैरिएंट आ सकता है 
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के इंफेक्शन डिसीज एक्सपर्ट डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रेने ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा, “कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट की तरह हो सकता है, स्ट्रेन का कॉम्बिनेशन हो सकता है या पूरी तरह अलग भी हो सकता है. चीन की आबादी बहुत बड़ी है और बहुत कम लोगों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है. इस माहौल में नए वैरिएंट के पैदा होने का डर और ज्यादा है.

डॉ. स्टुअर्ट ने आगे बताया, “हर नया इंफेक्शन कोविड को म्यूटेशन के लिए नया मौका देता है. चीन की आबादी 1.4 अरब है तो वहां कोविड तेजी से फैल सकता है क्योंकि वहां ‘जीरो-कोविड’ पॉलिसी लगभग खत्म हो चुकी है. चीन के लोगों में इम्यूनिटी भी कम हो गई है तो इस वायरस को म्यूटेट होने में मदद मिल सकती है.”

डॉक्टर स्टुअर्ट ने कहा, जब जब भी कोरोना संक्रमण की खतरनाक लहरें आई हैं, तब-तब हमने नए वैरिएंट को पैदा होते देखा है. उन्होंने कहा कि वायरस एक बॉक्सर की तरह है जो विरोधी से बचने के लिए खुद को लगातार विकसित करता रहता है.

डॉ. स्टुअर्ट ने आगे कहा, “दुनिया के कई हिस्सों में पिछले छह से 12 महीनों में हमने जो कोरोना संक्रमण का असर हल्का होता हुआ देखा है, वह या तो वैक्सीनेशन के कारण है या फिर संक्रमण के खिलाफ मजबूत इम्यूनिटी के कारण. ना कि इसलिए कि वायरस पहले से कम खतरनाक हो गया है.

वहीं कोलंबस की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में वायरस की स्टडी करने वाले डॉ. शान-लू लियू ने कहा, चीन में कई ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के बारे में पता चला है जिनमें हालिया तबाही मचाने वाला बीएफ.7 भी शामिल है. भारत के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरस स्टडी करने वाले डॉ. गगनदीप कांग ने कहा है कि देखना होगा यह वायरस चीन में उसी पैटर्न से दोबारा फैलेगा जैसा बाकी के देशों में फैला है या फिर कोई नया पैटर्न सामने आएगा.

10 लाख लोगों के मरने की आशंका
चीन में कोरोना संक्रमण में हालिया वृद्धि के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ चीन में लगभग 10 करोड़ कोविड मामलों और 10 लाख मौतों की आशंका जता रहे हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने कहा है, “गणितीय गणना के आधार पर, हम चीन में 10 करोड़ के करीब कोविड मामले, 50 लाख लोग हॉस्पिटल में एडमिट और 10 लाख लोगों की मौत की आशंका जता रहे हैं जो एक बड़ी संख्या है. चीन अभी उसी स्थिति में है जैसा भारत पहले था लेकिन भारत अब वायरस से लड़ने में मजबूत स्थिति में है.”

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...