9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeराजनीतिMCD पर फिर आम आदमी पार्टी का कब्जा, महेश खींची ने 3...

MCD पर फिर आम आदमी पार्टी का कब्जा, महेश खींची ने 3 वोटों से जीता मेयर चुनाव

Published on

नई दिल्ली,

एमसीडी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी का मेयर बना है. AAP उम्मीदवार महेश खींची चुनाव जीतकर मेयर बन गए हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार किशन लाल को 3 वोटों से हराया है. दरअसल, गुरुवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव हुआ. मेयर पद के लिए कुल 265 कुल वोट पड़े, जिनमें से 2 वोट अमान्य करार दे दिए गए जबकि 263 वोटों में से AAP उम्मीदवार महेश खींची को 133 वोट मिले और बीजेपी उम्मीदवार किशन लाल को 130 वोट मिले.

शैली ओबरॉय के बाद अब करोलबाग के देवनगर से पार्षद महेश खींची एमसीडी मेयर पद संभालेंगे. अभी तक मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय एक्सटेंशन पर थीं. अप्रैल 2024 में महापौर के चुनाव के वक्त बीजेपी और AAP ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन पीठासीन अधिकारी तय करने वाली फाइल यह कहकर लौटा दी गई कि फाइल पर सीएम का रिकमेंडेशन नहीं है. नए मेयर चुने जाने तक मौजूदा मेयर को पद पर बने रहने के लिए कहा गया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उस वक्त जेल में थे, लिहाजा वो रिकमेंडेशन नहीं कर पाए. तब से अप्रैल 2024 महापौर का चुनाव लंबित चल रहा था.

अप्रैल में होता है मेयर का चुनाव
दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव हर साल अप्रैल में होता है. दिसंबर 2022 में जब निगम के आम चुनाव हुए तो AAP ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद आप पार्षद डॉ. शैली ओबेराय फरवरी 2023 में महापौर बन गई थीं. वित्तीय वर्ष खत्म हुआ तो अप्रैल 2023 में हुए महापौर के चुनाव में फिर शैली ओेबेराय महापौर चुनी गईं. अप्रैल 2024 का महापौर चुनाव हो नहीं पाया. एमसीडी एक्ट के अनुसार महापौर पद पर पहला साल महिला पार्षद के लिए आरक्षित, दूसरा जनरल और तीसरा साल अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित होता है. आखिरी 2 साल फिर से जनरल श्रेणी के होते हैं.

कांग्रेस के 7 पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार
चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया. पार्षदों के मतदान की अंतिम प्रक्रिया चल रही है, इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पहुंचे और वोट किया. हालांकि इस दौरान राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी गैर हाजिर रहीं.

इन पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार
– मनदीप सिंह
– वेदपाल चौधरी
– अरीबा खान
– नाजिया दानिश
– समीर अहमद
– नाजिया खातून
– शीतल चौधरी

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...