21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा – महाराष्ट्र में BJP को मिली सफलता से AAP सतर्क, ‘भगवा’...

हरियाणा – महाराष्ट्र में BJP को मिली सफलता से AAP सतर्क, ‘भगवा’ खेमे को उसी के प्लान से मात देने की तैयारी, दिया एक और झटका

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा और महाराष्ट्र में विपरीत हालातों में बीजेपी को मिली सफलता से आम आदमी पार्टी पहले से अलर्ट है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन और ‘फ्री बिजली – फ्री पानी’ योजनाओं की सफलता बावजूद आम आदमी पार्टी राजधानी में बीजेपी को कोई मौका नहीं देना चाहती है और शायद इसीलिए उसने भी भगवा खेमे की तरह दूसरे दलों में सेंध लगाने को अपने रणनीति में शामिल किया है।

अपनी इस रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के दलित ने प्रवेश रत्न को भी तोड़ने में सफलता पाई है। प्रवेश रत्न बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने साल 2020 में पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के खिलाफ चुनाव लड़ा था। साल 2025 में दिल्ली में होने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी में आठवीं बड़ी ज्वाइनिंग है।

कौन हैं प्रवेश रत्न?
प्रवेश रत्न जाटव बिरादरी से संबंध रखते हैं। वह करीब बीस सालों तक बीजेपी से जुड़े रहे और उन्होंने युवा मोर्चा में कई पदों पर काम किया। साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह पटेल नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे। वह दूसरे नंबर पर रहे और उन्हें करीब 35% वोट हासिल हुए। इस सीट पर राज कुमार आनंद ने जीत हासिल की लेकिन वह लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी में शामिल गए, जिसके बाद से यहां AAP ने मजबूत उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी।

मनीष सिसोदिया ने AAP में किया प्रवेश रत्न का स्वागत
आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रवेश रत्न का AAP में स्वागत किया। प्रवेश रत्न के आप में शामिल होने पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि प्रवेश रत्न दिल्ली में जाटव समुदाय के बड़ा चेहरा हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने जाटव और दलित समुदाय के लिए काम किया है। उनके रहने का तरीका बदला है और इन बिरादरियों से जुड़े परिवारों को जबरदस्त फायदा हुआ है।

बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की वजह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और उनकी योजनाओं को बताते हुए प्रवेश रत्न ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को वो सब कुछ दिया, जो उसे पहले कभी नहीं मिला था। हमारा समुदाय उन्हें प्यार करता है। जो मुफ्त सुविधाएं उन्होंने दीं, वो लोअर इनकम ग्रुप को सैलरी बचाने में मदद करती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...