25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में AAP-BJP में गली टाइप फाइट! नहीं हुआ मेयर चुनाव, जानिए...

दिल्ली में AAP-BJP में गली टाइप फाइट! नहीं हुआ मेयर चुनाव, जानिए अब आगे क्या होगा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव से पहले ही दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया है। शुक्रवार को मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले दिल्ली सिविक सेंटर के अंदर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूसों और कुर्सी से हमला बोला। सिविक सेंटर युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया और जिसके हाथ में जो आया उसने उसी से हमला शुरू कर दिया। दिल्ली के माननीय पार्षदों की लड़ाई देखकर दिल्ली वाले दंग है। इस बीच मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी और बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा ने कहा, ‘एमसीडी सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’

अचानक क्यों बरपा हंगामा?
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पहले कभी भी ऐसा नही हुआ। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। और इसी बात को लेकर आज मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षद एमसीडी सदन में भिड़े। उधर पीठासीन अधिकारी और बीजेपी की पार्षद शर्मा ने बताया कि संवैधानिक आधार पर चुनाव कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नामित पार्षदों के पहले शपथ लेने से पूरा झगड़ा शुरू हुआ। हंगामा कर रहे पार्षदोंं को समझाया गया कि नामित पार्षद अन्य पार्षदों से पहले शपथ ले सकते हैं। इस बाबत कोई अलग से गाइडलाइन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल एलजी के संज्ञान में सारा मामला भेज दिया गया है। अब चुनाव की अगली तारीख एलजी हाउस से निर्धारित होगी। ‘

चुनाव के बिना स्थगित कर दी गई बैठक
उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से नियुक्त 10 ‘एल्डरमैन’ (मनोनीत पार्षद) को पहले शपथ दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों के तीखे विरोध के बीच नवनिर्वाचित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक रविवार को महापौर और उप महापौर के चुनाव के बिना ही स्थगित कर दी गई। एमसीडी सदन में 10 ‘एल्डरमैन’ को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही हंगामा होने लगा। ‘आप’ के कई विधायक और पार्षद पार्षद नारे लगाते हुए आसन के करीब पहुंच गए। उन्होंने निर्वाचित पार्षदों के बजाय ‘एल्डरमैन’ को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। जवाब में भाजपा पार्षदों ने ‘आप’ और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी ‍शुरू कर दी। हंगामे के बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सदस्यों पर हाथापाई का आरोप भी लगाया।

पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की
बैठक की शुरुआत भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पद के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ दिलाने के साथ हुई। शर्मा के ‘एल्डरमैन’ मनोज कुमार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने पर ‘आप’ के विधायक और पार्षद विरोध करने लगे। कई विधायक और पार्षद नारे लगाते हुए सदन में आसन के करीब पहुंच गए।

पीठासीन अधिकारी की मेज पर खड़े हो गए पार्षद
‘आप’ पार्षदों के पीठासीन अधिकारी की मेज सहित अन्य मेज पर खड़े होकर नारेबाजी करने के बीच शपथ दिलाने की प्रक्रिया रोक दी गई। भाजपा के पार्षद भी मेज के आसपास जमा हो गए। इस दौरान उनके और ‘आप’ पार्षदों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। शर्मा ने बताया, ‘पहले सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की गई थी। चार ‘एल्डरमैन’ ने शपथ ग्रहण की। हम जल्द बैठक करेंगे और बाकी ‘एल्डरमैन’ को पहले शपथ दिलाई जाएगी।’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...