28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिMCD स्थायी समिति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे AAP पार्षद, सिसोदिया...

MCD स्थायी समिति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे AAP पार्षद, सिसोदिया बोले- लोकतंत्र का कत्लेआम कर रही BJP

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की एक रिक्त सीट पर आज होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षद हिस्सा नहीं लेंगे. इससे पहले महापौर शैली ओबेरॉय ने पांच अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था, लेकिन उपराज्यपाल ने गुरुवार देर रात एक आदेश जारी करते हुए आज चुनाव कराने का निर्देश दिया.

इस पूरे मामले पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने 1 बजे होने वाले स्थायी समिति के चुनावों को “अवैध” बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर भाजपा लोकतंत्र का कत्लेआम कर रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षद इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे.

एलजी के निर्देश पर काम कर रहे हैं कमिश्नर
मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘एमसीडी कमिश्नर ने आदेश दिया है कि एमसीडी के अतिरिक्त कमिश्नर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के पीठासीन अधिकारी होंगे. एमसीडी कमिश्नर एलजी के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं और एलजी भाजपा के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं. नौकरशाह एमसीडी के निर्वाचित सदस्यों की बैठक कैसे आयोजित कर सकता है? कोई सचिव स्तर का नौकरशाह संसदीय बैठक की अध्यक्षता कर सकता है?’

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार दिल्ली के अनिल मसीह की तरह काम कर रहे हैं और उन्होंने एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर आदेश पारित किया है. सिसोदिया ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘एलजी, कमिश्नर के पास ये अधिकार नहीं हैं. अगर मेयर और डिप्टी मेयर किसी कारण से उपलब्ध नहीं हैं, तो पार्षदों में से कोई एक ही बैठक आयोजित कर सकता है. क्या आप एक नौकरशाह को संसदीय सत्र का अध्यक्ष बनाएंगे.’

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा- सिसोदिया
वहीं दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने कहा कि आज का स्थायी समिति का चुनाव अवैध है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी के सदस्य दिल्ली के विधायकों के अधिकारों का हनन, वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और आज होने वाले मतदान से आप पार्षद दूर रहेंगे.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...