14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'एग्जिट पोल्स में AAP को ज्यादा कमजोर आंका जा रहा...', बोले कांग्रेस...

‘एग्जिट पोल्स में AAP को ज्यादा कमजोर आंका जा रहा…’, बोले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ और कई तरह के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल में दिल्ली में बड़ा बदलाव होते दिख रहा है. MATRIZE के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है लेकिन इसमें बीजेपी को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. इन आंकड़ों के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को भी एक सीट मिलती दिख रही है.

ऐसे में कांग्रेस नेता संदीफ दीक्षित ने एग्जिट के रुझानों के बात बयान दिया है. उन्होंने कहा, “एग्जिट की मानें तो बीजेपी की सरकर बन रही है लेकिन मेरा मानना है कि मेरी ये फीलिंग है कि एग्जिट पोल्स AAP को ज्यादा कमजोर आंक रहे हैं. मुझे नहीं लगता है कि आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन इतना खराब होगा.”

‘कांग्रेस को 17-18 फीसदी वोट मिल रहा था…’
संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि एग्जिट पोल से जो मुझे निराशा हुई है, उसकी वजह ये है कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18 फीसदी वोट आराम से मिल रहा था. क्या हम वो वोट नहीं ले पाए, या लेने में कमजोरी रह गई, ये हमें देखना है. उन्होंने आगे कहा कि एग्जिट पोल कभी सही होत हैं, कभी गलत होते हैं. अगर आप केवल एग्जिट पोल लें तो मुझे नहीं लगता है कि जितनी असली तस्वीर दिखाई जा रही है, ऐसा होगा. वोट का पर्सेंटेज बहुत अच्छा नहीं रहा है, रिजल्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा. 8 तारीख को पता चल जाएगा.

क्या होते हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल से चुनावी नतीजों की एक तस्वीर पता चलती है. दरअसल, एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है, जिसमें वोटरों से कई सवाल किए जाते हैं. उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया. ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है. सर्वे करने वाली एजेंसियों की टीम पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल करती है. इसका एनालिसिस किया जाता है और इसके आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है. भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल करवाती हैं.

दिल्ली की किन सीटों पर सबकी नजर?
दिल्ली चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं, जिनके नतीजे पर हर किसी की नजर है. अरविंद केजरीवाल, आतिशी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और कैलाश गहलोत जैसे प्रमुख नेता दौड़ में हैं. नई दिल्ली सीट सबसे हाई-प्रोफाइल है. यहां AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के बीच मुकाबला है.

पटपड़गंज सीट पर AAP से अवध ओझा, बीजेपी से रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस से अनिल चौधरी के बीच टक्कर है. उत्तर पश्चिमी इलाके की रोहिणी सीट पर AAP से प्रदीप और बीजेपी से विजेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है.

कालकाजी सीट पर दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी, बीजेपी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है. जंगपुरा सीट से AAP से मनीष सिसोदिया, बीजेपी से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस से फरहाद सूरी मैदान में हैं.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...