9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeराजनीतिAAP MLA ने हनीट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप, बोले- दो बार...

AAP MLA ने हनीट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप, बोले- दो बार कोशिश की गई

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे का लालच देने में विफल रहने के बाद उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि बुधवार से उन्हें हनीट्रैप में फंसाने के दो प्रयास किए जा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है क्योंकि वह आप विधायकों को पैसे या केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच की धमकी देने में विफल हो रही है.

सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया और लिखा, “यह साझा करते हुए हैरान हूं कि बीजेपी द्वारा हमें ईडी/सीबीआई छापे के साथ पैसे का लालच देने या डराने में विफल होने के बाद, कल (बुधवार) से मुझे हनीट्रैप में फंसाने की यह दूसरी कोशिश है. मैं दिल्ली पुलिस से इसकी जांच करने का आग्रह करता हूं क्योंकि मुझे पूरा शक है कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है. वे आप सरकार के पीछे पड़ी है.’

पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत
ट्वीट में आप विधायक ने अपने फोन पर भेजे गए व्हाट्सएप मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए. बाद में गुरुवार शाम को भारती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आप नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है. आशा है कि अब सच्चाई सामने आ जाएगी.”

विधायकों को लालच देने का लगाया था आरोप
इससे पहले दिन में, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उसके दिल्ली के 40 विधायकों को बीजेपी ने निशाना बनाया है और प्रत्येक को दल बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. वहीं बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह आप सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे शराब “घोटाले” से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...