21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी की 'दुखती रग' दबाएगी AAP! दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार में...

बीजेपी की ‘दुखती रग’ दबाएगी AAP! दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार में पार्टी का नया ‘हथियार’

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। AAP केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों की तुलना दिल्ली सरकार के शिक्षा,स्वास्थ्य और सब्सिडी जैसे क्षेत्रों में उठाए गए कदमों से करेगी। AAP का कहना है कि केंद्र सरकार पुलिस पर नियंत्रण रखने के बावजूद अपराध रोकने में नाकाम रही है,जबकि दिल्ली सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य और बिजली जैसे क्षेत्रों में जनता को मुफ्त सुविधाएं दी हैं। AAP इस मुद्दे को दिल्ली के हर कोने तक ले जाएगी और जनता को समझाने की कोशिश करेगी कि अगर BJP सत्ता में आती है तो वह दिल्ली को ठीक से नहीं चला पाएगी।

आम आदमी पार्टी ने जनता के सामने रखा दो मॉडल
AAP के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी दो मॉडल की तुलना करके जनता के सामने रखेगी। पहला मॉडल केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों का होगा और दूसरा मॉडल दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य और सब्सिडी के क्षेत्र में उठाए गए कदमों का होगा। आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के पास पुलिस का नियंत्रण है,लेकिन वो शहर में अपराध को रोकने में नाकाम रही है। हमारे पास शिक्षा,स्वास्थ्य और बिजली का नियंत्रण है,जहां हम लोगों को मुफ्त सुविधाएं दे रहे हैं। हम इसे दिल्ली के हर कोने में ले जाएंगे और बताएंगे कि अगर BJP सत्ता में आती है,तो वे शासन नहीं कर पाएंगे। एक नमूना लोगों के सामने है

दिल्ली की कानून व्यवस्था के बहाने निशाना
मंगलवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला तेज करते हुए कहा कि अगर वह राजधानी में अराजक कानून-व्यवस्था की स्थिति को नहीं संभाल सकते,तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वह पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती में अपने घर के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दिए गए एक युवक के रिश्तेदारों से मिलने गए थे। एक दिन पहले वह नारायणा गए थे,जहां छह महीने के अंतराल में एक ही परिवार के दो सदस्यों की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जंगल राज है और शहर के लोगों ने कभी भी अपराधों को इतनी हद तक बढ़ते नहीं देखा है। इससे पहले,वह तिलक नगर सहित दिल्ली के अन्य क्षेत्रों का भी दौरा कर चुके हैं।

पिछले महीने मुख्यमंत्री आतिशी ने सुंदर नगरी का दौरा किया था,जहां हाल ही में एक 28 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। रोहिणी के एक स्कूल के पास बम विस्फोट होने के बाद AAP ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अपना अभियान शुरू किया था,जिसमें मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुरक्षा चूक को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। धीरे-धीरे,पार्टी ने इस मुद्दे पर और जोर दिया और पिछले दो हफ्तों में केजरीवाल ने जितनी भी पदयात्राएं की हैं,उन सभी में कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

चुनाव अभियान को और तेज करेगी पार्टी
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में AAP के अभियान की तीव्रता और बढ़ेगी,क्योंकि कानून-व्यवस्था की समस्याएं सीधे लोगों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली एक सुरक्षित जगह बने। लेकिन ऐसा लगता है कि संगठित गिरोह शहर में काम कर रहे हैं क्योंकि अब वे इसे एक सुरक्षित ठिकाना मानते हैं। पार्टी के प्रचार सामग्री,जिसमें होर्डिंग और बैनर शामिल हैं,में BJP पर सुरक्षा मुद्दों को लेकर निशाना साधा जाएगा। AAP इसे अपनी नुक्कड़ सभाओं में भी चर्चा का विषय बनाने की योजना बना रही है,जो उसने पहले ही शुरू कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...