7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeराजनीतिAAP की शैली ओबेरॉय फिर बनीं दिल्ली की मेयर, बीजेपी ने वापस...

AAP की शैली ओबेरॉय फिर बनीं दिल्ली की मेयर, बीजेपी ने वापस लिया नाम

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर बन गए हैं. उन्हें दूसरे साल के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है क्योंकि बीजेपी के दोनों कैंडिडेट शिखा राय और सोनी पांडे ने चुनाव के ऐन पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था. बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया कि आम आदमी पार्टी संविधान के तहत काम नहीं कर रही है. हमारे सभी प्रयास के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थायी समिति और वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही है, जिसकी वजह से नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है.

केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को दी बधाई
शैली ओबेरॉय को फिर से मेयर बनने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर रहा है कि इस बार निर्विरोध मेयर और उप मेयर बनने पर शैली और इकबाल को बधाई. दोनों को शुभकामनाएं. लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें.

इससे पहले फरवरी में हुए थे मेयर के चुनाव
इससे पहले फरवरी में दोनों पदों पर पहली बार चुनाव हुआ था. तब आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने मेयर और आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की थी. शैली ओबेरॉय ने चुनाव में 150 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. उनके विरोध में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था. उन्हें 116 वोट मिले थे.

आले मोहम्मद इकबाल को मिले थे 147 वोट
मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर के पद पर भी AAP ने जीत हासिल की थी. दरअसल, डिप्टी मेयर के चुनाव में 265 वोट पड़े थे. इसमें 2 वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे. आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल ने 147 वोट हासिल करके डिप्टी मेयर की सीट जीत ली थी. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कमल बागड़ी को 116 वोट मिले थे.

कांग्रेस ने किया था चुनाव का बहिष्कार
पिछली बार मेयर चुनाव के लिए चार बार सदन बुलाना पड़ा था. चौथी बार में शांतिपूर्वक वोटिंग हुई थी. इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ था और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई थी. करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली थी. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया था. कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...