3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यAAP के छात्र संगठन ने जीता PU का चुनाव, दूसरे नंबर पर...

AAP के छात्र संगठन ने जीता PU का चुनाव, दूसरे नंबर पर ABVP

Published on

चंडीगढ़

दो साल बाद हुए पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने नया इतिहास लिखा है। सिर्फ एक माह पहले बनी सीवाईएसएस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष खटकड़ ने 2712 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के हरीश गुर्जर को 660 मतों से हराया। हरियाणा के जींद निवासी आयुष खटकड़ किसान परिवार से संबंध रखते हैं। हरीश गुर्जर को 2052 वोट मिले। इस चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के गुरविंदर सिंह को 1582 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हर्षदीप सिंह बाठ, महासचिव पद पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के प्रवेश बिश्नोई और संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई के मनीष बूरा विजेता रहे।

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जोरदार जीत पर देर शाम पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पीयू कैंपस पहुंचे और ढोल की थाप पर जश्न मनाया। दरअसल इस छात्र संघ चुनाव के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव इंचार्ज बनाया गया था। वह पंजाब सरकार में उच्च शिक्षा व खेल मंत्री हैं।

केजरीवाल और भगवंत मान ने जाहिर की खुशी
आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के इस शानदार जीत पर आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खुशी जाहिर है। केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘आप के छात्र संगठन सीवाईएसएस को पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में शानदार जीत मिली है, आयुष खटकड़ को प्रेसिडेंट बनने पर बहुत-बहुत बधाई, आज देश भर का युवा ‘आप की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है, बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। ‘आप युवाओं की पार्टी है, युवा ही भविष्य में देश की बागडोर संभालेंगे।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...