16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'हनुमान हैं अभिषेक बनर्जी, जला देंगे ममता का साम्राज्य', BJP नेता का...

‘हनुमान हैं अभिषेक बनर्जी, जला देंगे ममता का साम्राज्य’, BJP नेता का बयान

Published on

नई दिल्ली,

बंगाल भाजपा नेता सजल घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की तुलना रामायण के हनुमान से की है. उन्होंने कहा कि वो ममता बनर्जी के साम्राज्य में आग लगा देंगे. सजल घोष ने कहा, ‘अभिषेक की भूमिका हनुमान जी की तरह है. जैसे हनुमान जी ने लंका में आग लगा दी थी. उनकी पूंछ में आग लग गई, इसलिए अभिषेक लंका (पश्चिम बंगाल) में आग लगाने के लिए जा रहे हैं. जैसे ही हनुमान जी ने उस आग को बुझाने के लिए अपनी पूंछ को अपने मुंह में रखा, हनुमान जी का चेहरा जल गया था, अभिषेक का चेहरा भी कुछ दिन बाद जल जाएगा.

बीजेपी नेता सजल ने उत्तर 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कटाक्ष के तौर कहा, ‘वैपो (अभिषेक बनर्जी) राज्य जीतने के लिए निकले हैं. मंच बाजीराव मस्तान के सेट की तरह सेट है. बक्सों को लूटा जा रहा है. यह पंचायत चुनाव से पहले का ट्रायल रन है. कोई चौकीदार कैसे हो सकता है जो अपने ही मतपत्र को नहीं संभाल सकता.’

शनिवार को बैरकपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बीजेपी नेता ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी पर कई मुद्दों पर हमला बोलते हुए पुलिस की भी आलोचना की. सजल घोष ने कहा कि पहले पुलिस का डॉग स्क्वायड हुआ करता था और अब पुलिस कुत्तों जैसी लगने लगी है.

भ्रष्टाचार में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने पर सजल ने कहा, ‘5-10 साल पहले 30 किलो वजन वाले शख्स को तृणमूल कैसे पहचानेगी, जो अब फूल वाला केले का पेड़ बन गया है और इतना कुछ निगल गया है. वह अब स्कॉर्पियो गाड़ी के बिना नहीं चल सकता. सोने की मोटी-मोटी चेन पहनने वाले नेता दोनों हाथों में दो-दो लाख रुपये का आई फोन रखते हैं.

 

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...