7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलअभिषेक शर्मा ने अपने ही दोस्त शुभमन गिल को पछाड़ा, सहवाग और...

अभिषेक शर्मा ने अपने ही दोस्त शुभमन गिल को पछाड़ा, सहवाग और रोहित वाला रिकॉर्ड बना दिया

Published on

मुंबई:

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कमाल का खेल दिखाया। सलामी बल्लेबाज करने उतरे अभिषेक ने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक लगाया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। इस पारी के दौरान अभिषेक ने इस रिकॉर्ड्स बनाए। भारतीय पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक आदिल रशीद का शिकार बने।

भारत के लिए सबसे बड़ा टी20 स्कोर
अभिषेक शर्मा भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय नहीं बन पाए, लेकिन सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक 54 गेंदों पर 135 रन बनाकर आउट हुए। अभी तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 130 रन नहीं मारे थे।

अभिषेक ने दोस्त गिल का तोड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने अपने खास दोस्त शुभमन गिल का ही रिकॉर्ड तोड़ा है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रुतुराज गायकवाड़ के नाम 123 जबकि विराट के नाम 122 रनों की पारी दर्ज है। लेकिन अभी तक कोई भारतीय 130 रनों तक नहीं पहुंच पाया था।

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी
135 अभिषेक शर्मा Vs इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
126* शुभमन गिल Vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (2023)
123* रुतुराज गायकवाड़ Vs ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी (2023)
122* विराट कोहली Vs अफगानिस्तान, दुबई (2022)
121* रोहित शर्मा Vs अफगानिस्तान, बेंगलुरु (2024)

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी
टेस्ट- वीरेंद्र सहवाग- 319 रन vs साउथ अफ्रीका
वनडे- रोहित शर्मा- 264 रन vs श्रीलंका
टी20- अभिषेक शर्मा- 135 रन vs इंग्लैंड

सबसे तेज शतक सिर्फ 27 गेंद पर
भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के सहिल चौहान के नाम है जिन्होंने सइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में सैंकड़ा पूरा किया था। टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...