12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान हादसा, घर की बालकनी गिरने से...

अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान हादसा, घर की बालकनी गिरने से 8 घायल

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक दो मंजिला इमारत की बालकनी गिर गई जिसमें 8 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बालकनी में रथ यात्रा को देखने के लिए क्षमता से ज्यादा लोग जुट गए थे.ये घटना दरियापुर इलाके में हुई है. हालांकि बालकनी से गिरे लोगों को मामूली चोट ही आई है.

बता दें कि आज ओडिशा के पुरी सहित देश के कई हिस्सों में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है. गुजरात के अहमदाबाद में भी ये यात्रा निकलती है. भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा में अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की.

नगर यात्रा पर निकलते हैं भगवान
ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकलते हैं. पुरी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद में ही निकलती है.इसकी तैयारी महीनों से चल रही थी. 30 किलोमीटर की रथ यात्रा की सुरक्षा में 25 हजार पुलिस जवान और अधिकारी लगाए गए हैं. सुबह करीब 7 बजे गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल ने रथ यात्रा की शुरुआत की है.

भक्तों की भीड़ खींचती है रथ
पुरी समेत देश भर में जहां भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है उस रथ को भक्तों की भीड़ अपनी ताकत से खींचती है. विशाल, आकर्षक भगवान का रथ उत्तर में दो मील दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना होती है.

इस रास्ते में भगवान जगन्नाथ, नंदीघोष का रथ एक मुस्लिम भक्त सालबेगा के श्मशान के पास उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इंतजार करता है. गुंडिचा मंदिर से वापस जाते समय, तीन देवता मौसी मां मंदिर के पास थोड़ी देर के लिए रुकते हैं और पोडा पीठ का प्रसाद चढ़ाया जाता है. सात दिनों के प्रवास के बाद, देवता अपने निवास पर लौट आते हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...