15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, 14...

MP : डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, 14 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Published on

डिंडोरीः

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश देने के साथ हताहत हुए लोगों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

कार्यक्रम से लौट रहे लोग हुए हादसे का शिकार
बड़झर में रोड एक्सीडेंट में शिकार हुए लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त ये सभी किसी कार्यक्रम से अपने घर को लौट रहे थे। इनमें जिन 14 लोगों की जान गई है उसमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष है। मृतकों की पहचान मदन सिंह आर्मो,पीतम बरकड़े, लाल सिंह, सरजू, कृपाल, पुन्नू, भद्दी बाई, सेम बाई, तितरी बाई, सावित्री, मुलिया, रामी बाई, बसंती, रामवती, के रूप में हुई है। वहीं, 21 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीएम मोहन यादव ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री संपतिया उइके को मौके पर भेजा है। इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

सीएम यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया
डिंडौरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के उचित इलाज कराने के निर्देश देने के साथ ही हादसे में हताहत हुए लोगों को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सीएमओं ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। आगे लिखा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने घायल लोगों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...