6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप में अफगान‍िस्तान ने कर दिया 'खेला', न्यूजीलैंड को बुरी...

T20 वर्ल्ड कप में अफगान‍िस्तान ने कर दिया ‘खेला’, न्यूजीलैंड को बुरी तरह मसला, रच द‍िया इत‍िहास

Published on

गुयाना ,

अफगान‍िस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के होश उड़ाकर रख द‍िए. 8 जून को गुयाना के प्रोव‍िडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगान‍िस्तान ने न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ शानदार और जानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान ने 84 रनों से धमाकेदार व‍िजय प्राप्त की. वहीं न्यूजीलैंड पर अफगान‍िस्तान पर यह टी20 क्रिकेट इत‍िहास में यह पहली जीत है. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है. दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है.

इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 159/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई. इस मैच में अफगान‍िस्तान की टीम के जीत के हीरो रहमानुल्लाह गुरबाज रहे, ज‍िन्होंने 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का ख‍िताब दिया गया. वहीं इब्राह‍िम जादरान ने भी 44 रन बनाए.

वहीं जब अफगान‍िस्तान टीम की टीम ने गेंदबाजी की तो फजलहक फारुकी और कप्तान राश‍िद खान ने कहर बरपा दिया. दोनों ने 4-4 विकेट लिए. वहीं फजलहक फारुकी लगातार टी20 कप मैचों में 4+ विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं.

अफगान‍िस्तान की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान की ओर रहमानुल्लाह गुरबाज (80 रन, 56 गेंद, 5 चौके और 5 छक्के) और इब्राह‍िम जादरान (44 रन, 41 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 103 रन जोड़े. जादरान के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह उमरजई आए, उन्होंने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए. लेकिन इसके बाद अफगान‍िस्तान की टीम के लगातार विकेट गिरते गए. इस तरह वह 20 ओवर्स में महज 159/6 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी को 2-2 विकेट मिले. वहीं लॉकी फर्ग्युसन को 1 सफलता मिली.

न्यूजीलैंड की पारी की हाइलाइट्स
160 रनों को चेज करने के ल‍िए उतरी न्यूजीलैंड की टीम हालत शुरू से अफगान‍िस्तान के गेंदबाजों ने खराब कर दी. न्यूजीलैंड की पारी की पहले ही ओवर की पहली गेंद पर फ‍िन एलन को फजलहक फारूकी ने शानदार इनस्व‍िंग गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

न्यूजीलैंड की एक तरह से बोहनी खराब हुई तो इसका असर पूरे बल्लेबाजी क्रम पर द‍िखा. इसके बाद तो कीवी टीम के बल्लेबाज ‘तू चल मैं आया’ वाली तर्ज पर लगातार आउट होते गए. शुरुआती बल्लेबाजों को जहां फारुकी ने निपटाया तो म‍िड‍िल ऑर्डर और लोअर म‍िड‍िल ऑर्डर की कमर कप्तान राश‍िद खान और मोहम्मद नबी ने तोड़ दी. न्यूजीलैंड की टीम पूरे ओवर्स में नहीं खेल पाई और महज 15.2 ओवर्स में 75 रन पर ऑलआउट हो गई.

अफगान‍िस्तान की ओर से फारूकी ने 3.2- 0-17-4 का खतरनाक स्पेल किया. वहीं कप्तान राश‍िद खान ने भी कंजूसी भरी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. अनुभवी मोहम्मद नबी ने भी 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट झटके.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...