18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफ्रीका की गुलामी का समय खत्‍म, अब या तो मातृभूमि या मौत...35...

अफ्रीका की गुलामी का समय खत्‍म, अब या तो मातृभूमि या मौत…35 साल के जनरल ने फ्रांस और अमेरिका को ललकारा

Published on

नियामे

नाइजर में पिछले दिनों हुए तख्‍तापलट की आग अब पश्चिमी अफ्रीका के कई देशों तक फैलने लगी है। तख्‍तापलट के बाद बुर्किना फासो के शासक और राष्‍ट्रपति के तौर पर राज कर रहे 35 साल के जनरल इब्राहिम ट्रोरे ने साफ कर दिया है कि अफ्रीका के गुलामी के दिन खत्‍म हो गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने फ्रांस और अमेरिका को चुनौती दी है। ट्रोरे ने देश से अमेरिका और फ्रांस जाने वाले यूरेनियम और सोने के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है। ट्रोरे पिछले साल से ही खबरों में हैं जब उन्‍होंने देश में तख्‍तापलट को अंजाम देकर सत्‍ता अपने हाथों में ले ली थी। उन्‍होंने फ्रांस की सेनाओं को भी देश से निकाल दिया था।

शुरू हुई आजादी की लड़ाई
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे ने घोषणा की कि पूरी आजादी के लिए लड़ाई अब शुरू हो गई है। राष्‍ट्रपति ने ट्रोरे ने कहा, ‘ अफ्रीका में पश्चिमी शासन की गुलामी का समय समाप्त हो गया है और पूर्ण स्वतंत्रता की लड़ाई अब शुरू हो गई है। अब या तो मातृभूमि या मृत्यु।’ ट्रोरे ने आगे कहा, ‘मेरी पीढ़ी को यह समझ ही नहीं आता है कि अफ्रीका, जिसके पास इतनी संपत्ति है, आज दुनिया का सबसे गरीब महाद्वीप कैसे बन सकता है? अफ्रीकी नेता भीख मांगने के लिए दुनिया भर की यात्रा क्यों करते हैं।’ ट्रोरे के बयान से लगता है कि बुर्किना फासो पश्चिमी देशों के खिलाफ अब नाइजर, गिनी, माली और अल्जीरिया के साथ मजबूत क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी में है।

सैन्‍य हस्‍तक्षेप के खिलाफ चेतावनी
नाइजर में 26 जुलाई को तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश बुर्किना फासो और माली ने किसी भी सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। एक संयुक्त बयान में बुर्किना फासो और माली ने नाइजर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उनके भाग्य और संप्रभुता पर नियंत्रण लेने के उनके फैसले को स्वीकार किया। उन्होंने आगाह किया है कि नाइजर में सैन्य हस्तक्षेप के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। ये ऐसे नतीजे होंगे जो पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर सकते हैं।

अफ्रीकी नेताओं को बताया कठपुतली
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे ने कहा, ‘हम अफ्रीकी नेताओं को कठपुतलियों की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए।’ उन्‍होंने अफ्रीका के नेताओं के लिए कहा कि वो साम्राज्यवादियों की तरफ से हर बार खींचे जाते हैं और फिर नाचते रहते हैं। बुर्किना फासो और माली ने नाइजर के लोगों और अधिकारियों पर लगाए गए ‘अवैध और अमानवीय प्रतिबंधों’ को मानने से इनकार कर दिया है। नाइजर में तख्तापलट ने पूरे पश्चिम अफ्रीका में तनाव पैदा कर दिया है। नाइजर का तख्तापलट पश्चिम और मध्य अफ्रीका में तीन साल से भी कम समय में सातवां सैन्य अधिग्रहण है। स्थिति काफी तनावपूर्ण और अनिश्चित बनी हुई है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...