7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमित शाह के बाद कनाडा और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के निशाने पर...

अमित शाह के बाद कनाडा और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के निशाने पर पीएम मोदी! खालिस्तानी निज्जर की हत्या में लिया नाम

Published on

ओटावा

कनाडा ने अपनी जमीन पर खालिस्तानियों पर हमले के मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र की तरफ उंगली उठाई है। कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नरेंद्र मोदी को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इससे जुड़ी दूसरी साजिशों के बारे में पहले से जानकारी थी। कनाडा में भारत के विदेशी हस्तक्षेप अभियानों के खुफिया मूल्यांकन पर काम करने वाले एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने ये दावा किया है।

ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि कनाडाई और अमेरिकी खुफिया ने खालिस्तानी निज्जर हत्या की कार्रवाई का संबंध भारत के गृह मंत्री अमित शाह से जोड़ा है। इस लूप में नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी थे। ऐसे में साफ है कि इस सबका नरेंद्र मोदी को भी पता हो सकता है।

कनाडा के पास सबूत नहीं
अधिकारी ने कहा है कि कनाडा के पास इसका कोई मजबूत सबूत नहीं है कि मोदी को इस हत्या के बारे में पता था लेकिन यह नहीं माना जा सकता है कि भारत में तीन वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों (अमित शाह, एस जयशंकर और अजीत डोभाल) ने पीएम मोदी के साथ इन लक्षित हत्याओं पर चर्चा नहीं की होगी। ग्लोब एंड मेल ने अधिकारी की पहचान उजागर नहीं की है, जिसने ये दावा किया है।

ब्राजील में इस हफ्ते हुए जी20 शिखर सम्मेलन में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपने देश की विदेशी-हस्तक्षेप गतिविधियों के बारे में भारतीय अधिकारियों से बात की थी। विशेष रूप से खालिस्तान समर्थक आंदोलन के सदस्यों को निशाना बनाने के बारे में मैंने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा कनाडाई लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े रहना है। इस बातचीत का उद्देश्य भी यही है।

कनाडा ने फिर लगाए आरोप
कनाडा के प्रिवी काउंसिल कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आरसीएमपी ने माना है कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा में गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि कनाडा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। कनाडा ने बीते साल जून में हरदीप निज्जर की हत्या के बाद बार-बार भारत की तरफ उंगली उठाई है। कनाडा ने भारत के शीर्ष नेतृत्व को इस कत्ल का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...