17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिजेल से रिहा होने के बाद बजरंग बली के दर पर पहुंचे...

जेल से रिहा होने के बाद बजरंग बली के दर पर पहुंचे केजरीवाल, हनुमान मंदिर में की पूजा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से रिहाई के बाद भगवान के दर पर पहुंच गए हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए केजरीवाल आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंचे और पूजा की. इस दौरान उनके साथ सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और दिल्ली के कई मंत्री भी मौजूद थे.

इससे पहले बेल मिलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा.”

बीजेपी पर हमलावर हुए थे सीएम
शुक्रवार को जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी लडाई जारी रहेगी. उन्होंने ये भी कहा है कि मैं सच्चा था, मैं सही था इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया. और जेल से बाहर आने के बाद उनकी ताकत अब 100 गुना बढ़ गई है. यानी उनका कहना है कि 177 दिन जेल में रहकर उनकी ताकत 100 गुना बढ़ गई.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के जीवन में कोई बड़ा मौका होता है, घर में कोई उपलक्ष्य चुनाव का समय हो या आज उनको इतनी बड़ी राहत मिली हो, वह हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हैं.’

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘देश का संविधान इतना मजबूत है, कितनी भी तानाशाह सरकार आ जाए, वो बताता है कि सरकार तो आनी जानी है. ‘ इससे पहले उन्होंने कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.

इन शर्तों पर मिली केजरीवाल को जमानत
अदालत ने अरविंद केजरीवाल को कुछ शर्तों के साथ ज़मानत दी है. जैसे, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री होते हुए भी मुख्यमंत्री के दफ्तर नहीं जा सकते, किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, इस मामले में जांच को लेकर कोई बयान नहीं दे सकते और जांच में रुकावट डालने और गवाहों को प्रभावित करने की भी कोशिश नहीं कर सकते. ये वो शर्तें हैं, जिनके आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस मामले में रेगुलर बेल मिली है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...